- Hindi News
- Career
- JSSC Has Released The Notification For Warder Recruitment 2025; Applications Begin On November 7, With A Salary Of Over 63,000 Rupees.
1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने वार्डर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार 10 दिसंबर 2025 की रात 12 बजे तक फीस भुगतान और डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 11 से 13 दिसंबर 2025 तक आवेदन में सुधार करने का मौका दिया जाएगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
10वीं पास
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 25 साल
- अति पिछड़ा वर्ग (पुरुष) : 2 साल से ज्यादा
- अनारक्षित- ईडब्ल्यूएस (महिला) : 3 साल से ज्यादा
- एससी, एसटी : 5 साल से ज्यादा
शारीरिक योग्यता :
- पुरुष : अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, अति पिछड़ा वर्ग
- लंबाई: 160 सेमी
- छाती : 81 सेमी
SC-ST के लिए
- लंबाई : 155 सेमी
- छाती : 79 सेमी
महिला :
लंबाई : कम से कम 148 सेमी
फिजिकल टेस्ट में हुए ये बदलाव :
पुरुषों के लिए :
1600 मीटर की दौड़ को 6 मिनट में पूरा करना होगा। जबकि पहले यह दूरी 10 किलोमीटर थी।
महिलाओं के लिए :
1600 मीटर की दौड़ को 10 मिनट में पूरा करना होगा। जबकि पहले यह दूरी 6 किलोमीटर थी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- फिजिकल स्टैंडर्ड और एफिशिएंसी टेस्ट
- रिटन टेस्ट
- मेडिकल टेस्ट
फीस :
- सामान्य : 100 रुपए
- एससी, एसटी : 50 रुपए
सैलरी और लेवल :
लेवल-2 के अनुसार 19,900-63,200 रुपए प्रतिमाह
एग्जाम पैटर्न :
- यह एग्जाम दो सेक्शन में होगा।
- प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम।
- प्रश्न ऑब्जेक्टिव और MCQ टाइप होंगे।
- हर सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।
- हर गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।
प्रीलिम्स एग्जाम :
विषय | प्रश्नों की संख्या |
सामान्य अध्ययन |
30 |
झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान |
60 |
सामान्य गणित |
10 |
सामान्य विज्ञान |
10 |
मानसिक क्षमता जांच |
10 |
कुल प्रश्नों की संख्या |
120 |
मेन्स एग्जाम पैटर्न :
पेपर : 1
विषय | प्रश्नों की संख्या |
हिंदी भाषा ज्ञान | 80 |
अंग्रेजी भाषा ज्ञान | 40 |
कुल प्रश्नों की संख्या | 120 |
पेपर 2 :
विषय | प्रश्नों की संख्या |
जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान | 100 |
पेपर – 3 :
विषय | प्रश्नों की संख्या |
सामान्य अध्ययन | 40 |
झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान | 50 |
सामान्य गणित | 10 |
सामान्य विज्ञान | 20 |
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- यहां Online Application for JKCE-2025 पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
- लॉग इन करके फॉर्म भरें।
- फीस का भुगतान करें।
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
एमपी पुलिस विभाग में 7500 पदों पर भर्ती के लिए लास्ट डेट एक्सटेंड, अब 6 अक्टूबर तक करें अप्लाई

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस विभाग में 7500 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 15 सितंबर से आवेदन जारी है। लास्ट डेट 30 सितंबर थी जिसे 6 अक्टूबर तक के लिए एक्सटेंड किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग में 479 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 42 साल, सैलरी 44 हजार से ज्यादा

हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) ने मिशन वात्सल्य, मिशन शक्ति, चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन जैसी योजनाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की है। उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। ये भर्ती कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें