सलखनियां गांव के खेतों में घुसा हाथी: दहशत में आए ग्रामीण बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम ने जंगल में खदेड़ा – Umaria News

सलखनियां गांव के खेतों में घुसा हाथी:  दहशत में आए ग्रामीण बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम ने जंगल में खदेड़ा – Umaria News


उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे सलखनियां गांव के खेतों में गुरुवार सुबह एक कॉलर वाला हाथी घुस गया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

.

सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व की निगरानी टीम और पनपथा बफर परिक्षेत्र के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ मिलकर हाथी को वापस जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास शुरू किया गया।

हाथी को जंगल में भेजने के लिए मिर्ची का धुआं किया गया, ट्रैक्टर की आवाज का इस्तेमाल किया गया और शोर मचाया गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद हाथी को सफलतापूर्वक जंगल की ओर खदेड़ दिया गया।

इस अभियान में टाइगर रिजर्व के लगभग 10 कर्मचारी, वाहन और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे, जिनकी मदद से हाथी को सुरक्षित वापस भेजा गया।

पनपथा बफर परिक्षेत्र के अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि हाथी को जंगल में वापस भेज दिया गया है। टाइगर रिजर्व की टीम लगातार हाथियों की निगरानी करती रहती है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन किसानों की फसलें हाथियों द्वारा नुकसान की जाती हैं, उन्हें राजस्व टीम के साथ मिलकर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाता है, ताकि किसानों को परेशानी न हो।



Source link