34 स्थानों से निकलेंगे पथ संचलन, 2-लाख स्वयंसेवक शामिल होंगे: संघ के शताब्दी वर्ष में 5 अक्टूबर को होगा आयोजन, सह सरकार्यवाह अरुण कुमार भी आएंगे – Indore News

34 स्थानों से निकलेंगे पथ संचलन, 2-लाख स्वयंसेवक शामिल होंगे:  संघ के शताब्दी वर्ष में 5 अक्टूबर को होगा आयोजन, सह सरकार्यवाह अरुण कुमार भी आएंगे – Indore News



राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने शताब्दी वर्ष में विजयादशमी पर जो पथ संचलन निकालने जा रहा है, उसमें इस बार अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह अरुण कुमार भी शामिल होंगे। वे कनाड़िया क्षेत्र के पथ संचलन में शामिल होंगे। संघ के पथ संचलन इस बार 34 स्थानों स

.

न केवल सुबह 8 से 8.30 के बीच कुछ पथ संचलन निकलेंगे, बल्कि दोपहर बाद यानी करीब 4 बजे भी कुछ पथ संचलन निकलेंगे। 5 अक्टूबर को निकलने वाले पथ संचलन में संघ के डेढ़ लाख से ज्यादा स्वयंसेवक अनुशासन की कदमताल करते नजर आएंगे। संघ का लक्ष्य दो लाख स्वयंसेवकों को जुटाने का है। संघ के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर अब भी लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। इस बार संघ के पथ संचलन की दो बड़ी खासियतें हैं। पहला यह कि इस बार शताब्दी वर्ष होने के कारण स्वयंसेवकों में खासा उत्साह है। दूसरा यह कि विजयादशमी पथ संचलन में अरसे बाद अखिल भारतीय स्तर के पदाधिकारी आ रहे हैं। यह भी माना जा रहा है कि अरुण कुमार हजारों स्वयंसेवकों को शताब्दी वर्ष का संदेश देंगे।

जगह-जगह पुष्पवर्षा होगी

संघ ने इस बार पथ संचलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की है। सैकड़ों समाज संघ के पथ संचलन के स्वागत के लिए जुटेंगे। बड़ी संख्या में महिलाएं भी पुष्पवर्षा करेंगी, आरती उतारेंगी। ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हो सकें, इसके लिए स्वयंसेवक पूरे जिले में घर-घर दस्तक दे रहे हैं। पहली बार संघ पथ संचलन में समूचे जिले के हर घर से कम से कम एक सदस्य को पथ संचलन में शामिल करने जा रहा है। पिछले साल पथ संचलन में 60 से 65 हजार स्वयंसेवक शामिल हुए थे। इस बार डेढ़ से दो लाख स्वयंसेवकों के साथ पथ संचलन निकालने की तैयारी है। संघ ने एक लाख नई गणवेश तैयार की थी, जो स्वयंसेवकों तक पहुंच गई हैं।

हर उम्र के स्वयंसेवक जुटेंगे

पहली बार स्वागत करने वाले भी पूर्ण गणवेश में नजर आएंगे। अरुण कुमार का संदेश भी घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। जो स्वयंसेवक अधिक उम्र के हैं और तीन से चार किलोमीटर पैदल नहीं चल सकते, वे भी अपने-अपने घरों के बाहर सड़क किनारे लगे मंच या घर की छतों से स्वागत करेंगे। जिस भी रास्ते से संघ का पथ संचलन निकलेगा, वहां ऐतिहासिक व अनूठे स्वागत की तैयारी विभिन्न संगठनों, समाजों व संस्थाओं ने की है। 5 अक्टूबर को रविवार है। इस दिन शहर में ट्रैफिक कम रहेगा। स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी है। संघ के स्वयंसेवक खुद अनुशासन के साथ कदमताल करते ही हैं, साथ ही इस बार अतिरिक्त व्यवस्था कर पूरे ट्रैफिक का भी ध्यान रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री आज शस्त्र पूजन में शामिल होंगे

इंदौर में विजयादशमी (दशहरे) पर्व पर 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर में इंदौर आएंगे। वे यहां शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम डीआरपी लाइन में होगा। इसी परिसर में चैट बोर्ड संबंधी कार्यक्रम भी होगा। आयोजन की तैयारियां हो चुकी हैं। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित सिंह व निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने डीआरपी लाइन पहुंचकर जायजा लिया।



Source link