579 करोड़ की जर्सी पहनकर उतरी टीम इंडिया, सीने पर चमक रहा है अपोलो टायर्स का नाम

579 करोड़ की जर्सी पहनकर उतरी टीम इंडिया, सीने पर चमक रहा है अपोलो टायर्स का नाम


 नई दिल्ली: आज से भारतीय क्रिकेट के नए दौर की शुरुआत हो चुकी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में जब टीम इंडिया खेलने आई तो कुछ बदली-बदली सी नजर आई. टीम अपोलो टायर्स वाली नई जर्सी के साथ मैदान पर उतरी थी. जिसे भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ₹579 करोड़ की डील करके अपना नया जर्सी स्पॉन्सर बनाया है.

ड्रीम-11 के बाद मिली स्पॉन्सरशिप
देश में फेंटेसी बेटिंग एप पर लगे प्रतिबंध के बाद ड्रीम 11 को बीच में ही स्पॉन्सरशिप छोड़नी पड़ी थी, जिसके बाद अपोलो टायर्स ने भारी-भरकम रकम के साथ मार्च 2028 तक की डील की है. यानी अगले ढाई साल तक भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर अपोलो टायर्स का लोगो नजर आएगा.

टॉस जीतकर वेस्टइंडीज की पहले बैटिंग
वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने दो मैच की श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि टीम दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर के साथ मैदान में उतर रही है. टीम में नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी हुई है. वेस्टइंडीज की टीम दो स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर रही है.

भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाजे, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, जोहान लेने और जायेडन सील्स



Source link