Bajra Kheer Recipe: घर पर बनाएं बाजरे की टेस्टी खीर, रीवा वालों की फेवरेट

Bajra Kheer Recipe: घर पर बनाएं बाजरे की टेस्टी खीर, रीवा वालों की फेवरेट


Rewa News:  विंध्य क्षेत्र में बाजरे की खेती होती है, क्योंकि बाजरे में पानी की जरूरत अधिक नहीं पड़ती. ऐसे में कम पानी में ही बाजरे की खेती कर किसान अच्छा खासा मुनाफा कमाते हैं, लेकिन सिर्फ मुनाफा ही नहीं. बल्कि, बाजरे की खीर भी इतनी स्वादिष्ट बनती है कि आप चटकारे लेकर खाएंगे. इसे डायबिटीज पेशेंट भी मन भर खा सकते है, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होता है यानी आप इसे बिना चीनी के भी बना सकते हैं. तो नए साल में इसे एक बार ट्राई करना तो बनता है.

रीवा आयुर्वेद हॉस्पिटल के डीन डाॅक्टर दीपक कुलश्रेष्ठ बताते हैं कि बाजरा एक न्यूट्रिएंट डेंस अनाज है जिसमें प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स, विटामिन, मिनरल और ढेर सारे प्लांट केमिकल पाए जाते हैं. इसकी सबसे खास बात ये है कि ये ग्लूटन फ्री है और ये एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला अनाज है. डायबिटीज और पीरियड्स के दर्द में ये राहत देता है. बाजरा कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ हार्ट हेल्थ का ख्याल रखता है. बाजरा से कई प्रकार की डिशेज भी बनाई जाती हैं जैसे बाजरे की रोटी, चीला, खिचड़ी, लड्डू, खीर आदि. बाजरे की खीर अन्य खीर जैसे चावल, सूजी या सेंवई की तुलना में अधिक फायदेमंद होती है.

बाजरे की खीर की खास बात यह है कि इसे आप थोड़े से दूध से ही बना सकते हैं, यह खाने में बहुत लाजवाब लगती है, क्योंकि यह थोड़ी चिपचिपी होती है. ऐसे में यह दूध में डालते ही बहुत गाढ़ी बन जाती है. वहीं, इसमें नेचुरल शुगर होती है. आप इसे खायेंगे तो आपको मीठापन लगेगा और आप चाहे तो उसमें थोड़ा गुड़ या चीनी डाल सकते हैं.

ऐसे बनती है बाजरे की खीर
बाजरे की खीर बनाने के लिए सबसे पहले बजरे को एक खलबली से अच्छी तरह खूट लीजिए ताकि उसका छिलका निकल जाए, फिर थोड़े पानी में फुला दीजिए तब तक आप 1 किलो दूध को गैस में चढ़ाकर अच्छे से खौलाना होगा. जब दूध अच्छे से खौल जाए उसमें फूलकर धुले हुए बाजरे को खौलते हुए दूध में डाल दीजिए और कुछ देर तक चलाते रहिए.आप देखेंगे महज 10 मिनट के अंदर दूध और बाजरा दोनों मिलकर काफी गाढ़ा हो जायेगा.

नीचे उतारने के पहले अपने स्वादअनुसार चीनी या फिर गुड पसंद है तो गुड़ डालकर मिला दीजिए और दो मिनट और पका के गैस बंद कर दीजिए, फिर 15 मिनट तक छोड़ दीजिए. इस खीर को आप फ्रिज में रखकर ठंडा भी सर्व कर सकते हैं. ध्यान रहे गैस बंद करने के पहले शक्कर के बाद और लजीज बनाना है तो उसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं. साथ ही थोड़ा केसर इलाइची पाउडर भी डाल सकते हैं.

बाजरे की खीर के कई फायदे
आयुर्वेद भी मानता है कि बाजरा एक मोटा अनाज है. इसीलिए इसके कई फायदे हैं. जैसे यह आपको अपच या फिर एसिडिटी से बचाता है. वहीं इसे थोड़ा से खाने में पेट भर जाता है. आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी. जिससे आपका वजन भी कंट्रोल रहता है. वहीं, इसमें नेचुरल शुगर होता है, तो उसे डायबिटीज पेशेंट भी खा सकते हैं. इसे डेजर्ट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. स्वाद के साथ यह सेहत का खजाना भी है.



Source link