MP के इस शहर में दहन से पहले निकाला जाता है रावण का जुलूस… अनोखी प्रथा के बारे में जानें

MP के इस शहर में दहन से पहले निकाला जाता है रावण का जुलूस… अनोखी प्रथा के बारे में जानें


Last Updated:

Ravana Procession In Balaghat: हर त्योहार अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है. दशहरे पर आम तौर पर सीधे रावण को एक स्थान पर रखा जाता है. फिर भगवान राम उनका दहन करते हैं, लेकिन बालाघाट जिले के कटंगी शहर में रावण के पुतले को तैयार कर शहर भर में घुमाया जाता है और बाद में दहन होता है.

ख़बरें फटाफट

Ravana Procession In Balaghat: नवरात्रि के दसवें दिन विजयदशमी मनाई जाती है. इस दिन माना जाता है कि जिसे असत्य पर सत्य की जीत, अधर्म पर धर्म की और बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाया जाता है. दशहरा पर्व इसलिए भी मनाया जाता है, क्योंकि भगवान राम ने लंकापति रावण का वध कर विजय प्राप्त की थी. ऐसे में हर साल विजयादशमी यानी दशहरे के मौके पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाता है, लेकिन शायद ही आपने सुना होगा कि रावण का जुलूस निकाला जाता है. जी हां, मध्य प्रदेश में एक ऐसा भी शहर है, जहां पर रावण का विशाल पुतला बनाया जाता है और उसका जुलूस भी निकाला जाता है. आइए जानते हैं क्या है अनोखी प्रथा.

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में है अनोखी प्रथा
हर त्योहार का अपने इलाके में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है. दशहरे पर आम तौर पर सीधे रावण को एक स्थान पर रखा जाता है. वहीं, कई तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं और फिर भगवान राम आते हैं और उनका दहन करते हैं. लेकिन बालाघाट जिले के कटंगी शहर में रावण का एक पुतला तैयार किया जाता है. इसके बाद उसे शहर भर में घुमाया जाता है, जिसके बाद से उसका दहन किया जाता है.

निराली है ये परंपरा
बालाघाट जिले के कटंगी शहर में रावण, उसके भाई कुंभकर्ण और रावण का बेटा मेघनाद के पुतले बनाए जाते हैं. उनकी झांकियां शहर में घुमाई जाती है. वह खोखला होता है, जिसमें मानव अंदर जाता है और पूरे शहर में घुमाया जाता है. कटंगी शहर की ये परंपरा निराली है. ये प्रथा शहर में 1979 से चली आ रही है.

इस साल भी होगी ऐसी परंपरा
इस साल भी रावण और उनके भाइयों के पुतलों को शहर भर में घुमाया जाएगा और आखिर में शाम के वक्त दहनस्थल में राम, लक्ष्मण और पवन पुत्र हनुमान से युद्ध का चित्रण करते हुए रावण का दहन किया जाएगा. इसके पूर्व शोभायात्रा में ही महावीर व्यायाम शाला, बजरंग दल के युवाओं द्वारा जगह-जगह हैरत अंगेज कारनामे और अखाड़े की प्रस्तुति दी जाएगी. आज शाम चार बजे दशहरा पर्व की शोभायात्रा बजरंग वार्ड से निकलेगी और शहर का भ्रमण करते हुए अस्पताल ग्राउंड में पहुंचेगी. यहां पर जोरदार आतिशबाजी के साथ रावण का दहन किया जाएगा. जिसके बाद लोग सालों पुरानी परंपरा के अनुसार एक दूसरे को सोना पत्ती भेंट कर पर्व की बधाई देंगे.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

MP के इस शहर में दहन से पहले निकाला जाता है रावण का जुलूस, अनोखी प्रथा..



Source link