भोपाल. मध्य प्रदेश के कुछ जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन अब भी बारिश का दौर जारी है. बुधवार को प्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में बारिश का दौर देखा गया. प्रदेश के अलग-अलग संभागों में मौसमी प्रणालियां सक्रिय होने से कुछ जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी है. बुधवार को प्रदेश के रीवा, सतना और सीधी जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश देखी गई. मौसम विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल
येलो अलर्ट (गरज-चमक के साथ भारी बारिश):
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, झाबुआ, इंदौर, देवास, मंडला, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर
तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: खजुराहो (छतरपुर) – 35°C (सबसे ज्यादा), रीवा – 33.2°C, नर्मदापुरम – 33°C, सतना – 32.9°C, उज्जैन – 32.5°C
न्यूनतम तापमान: राजगढ़/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 19.8°C (सबसे कम), खरगोन – 20°C, गिरवर (शाजापुर)/इंदौर – 20.2°C, खंडवा – 20.4°C, छिंदवाड़ा/बैतूल – 21°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
उज्जैन – 32.5°C
इंदौर – 32.2°C
जबलपुर – 32.1°C
भोपाल – 31.9°C
ग्वालियर – 31.1°C