ओपनर्स की शतकीय साझेदारी, फिर 10 रन के अंदरगंवाए 6 विकेट, जीता बांग्‍लादेश

ओपनर्स की शतकीय साझेदारी, फिर 10 रन के अंदरगंवाए 6 विकेट, जीता बांग्‍लादेश


Last Updated:

Afghanistan vs Bangladesh: बांग्‍लादेश की टीम ने महज 10 रन के अदंर अपने छह विकेट गंवा दिए. शानदार शुरुआत के बवाजूद बांग्‍लादेश की हालत पतली हो गई थी. हालांकि अंत में वो अफगानिस्‍तान को हराने में सफल रहे. बांग्‍लादेश ने चार विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.

बांग्‍लादेश ने चार विकेट से जीत दर्ज की.

शारजाह में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच में बांग्‍लादेश की टीम ने अफगानिस्‍तान पर चार विकेट से जीत दर्ज की. पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्‍तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए. लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान तंजिद हसन अहमद और परवेज हुसैन के अर्धशतकों के दम पर बांग्‍लादेश की टीम ने यह मैच अपने नाम किया. खासबात यह है कि 109 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद बांग्‍लादेश की टीम ने 118 रन तक पहुंचते-पहुंचते छह विकेट गंवा दिए थे.

अफगानिस्‍तान की खराब शुरुआत
मैच के दौरान अफगानिस्‍तान की शुरुआत खास अच्‍छी नहीं रही. महज 40 रन पर ही टीम के चार बैटर आउट हो चुके थे. इब्राहिम जादरान ने 15 रनों का योगदान दिया तो सेदिकुल्लाह अटल 10 रन ही बना पाए. दरवेश रसूली ने शून्‍य तो मोहम्मद इशाक ने एक रन का योगदान दिया. इसके बाद विकेटकीपर बैटर रहमानुल्लाह गुरबाज ने रन बनाने की जिम्‍मेदारी उठाई. उन्‍होंने 31 गेंदों पर 40 रन बनाए. जैसे तैसे वो पारी को आगे लेकर चले. अंतिम ओवरों में मोहम्‍मद नबी ने जमकर बल्‍लेबाजी की और 25 गेंदों पर 38 रन ठोक जैसे तैसे टीम के स्‍कोर को डेढ़सों के पार पहुंचाया. शराफुद्दीन अशरफ ने भी 12 गेंदों पर 17 रन बनाए. 20 ओवरों के बाद अफगानिस्‍तान का स्‍कोर 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन था. बांग्‍लादेश के तंजीम हसन साकिब और रिशाद हुसैन को दो-दो विकेट मिले.

बांग्‍लादेश के तमीम-परवेज ने जड़ा अर्धशतक
लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान तंजिद हसन अहमद और परवेज हुसैन ने बांग्‍लादेश को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी बनाई. इस दौरान दोनों बैटर्स ने अपना अर्धशतक पूरा किया. तमीम ने 37 गेंदों पर 51 रन बनाए. इस दौरान उनके बैट से तीन छक्‍के और इतने ही चौके आए. परवेज के बैट से 37 गेंदों पर 54 रन आए. उन्‍होंने 145 की स्‍ट्राइकरेट से खेलते हुए अपनी पारी में तीन छक्‍के और चार चौके लगाए.

बांग्‍लादेश ने 10 रन के अंदर गंवाए 6 विकेट
109 रनों पर पहला विकेट गिरने के बाद बांग्‍लादेश की पारी लड़खड़ा गई. 118 रन तक पहुंचते-पहुंचते टीम ने अपने छह विकेट गंवा दिए. ऐसा लगा मानों बांग्‍लादेश ने यह मैच गंवा दिया है. इसके बाद नूरुल हसन और रिशाद हुसैन ने मोर्चा संभाला. नूरुल ने 13 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाए. इसी तर्ज पर रिशाद के बैट से नाबाद 9 गेंदों पर 14 रन आए. दोनों ने बांग्‍लादेश की जीत पक्‍की की.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

ओपनर्स की शतकीय साझेदारी, फिर 10 रन के अंदरगंवाए 6 विकेट, जीता बांग्‍लादेश



Source link