जडेजा ने एक अर्धशतक से तोड़ डाले दो महारिकॉर्ड, धोनी और पंत को छोड़ा पीछे, वर्ल्ड क्रिकेट में बजा डंका

जडेजा ने एक अर्धशतक से तोड़ डाले दो महारिकॉर्ड, धोनी और पंत को छोड़ा पीछे, वर्ल्ड क्रिकेट में बजा डंका


IND vs WI 1st Test: भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में जारी पहले टेस्ट मैच में दो महारिकॉर्ड तोड़ डाले. रवींद्र जडेजा ने महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत को भी पीछे छोड़ दिया है. रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 28वां अर्धशतक जड़ते हुए 90 गेंदों पर 53 रन ठोक दिए. रवींद्र जडेजा ने इस दौरान 58.89 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 3 चौके और 4 छक्के उड़ाए.

जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में तोड़ा धोनी का ये महारिकॉर्ड

रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. रवींद्र जडेजा के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 78 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट मैचों में 78 छक्के लगाए थे, जबकि अब रवींद्र जडेजा के नाम 86 टेस्ट मैचों में 79 छक्के दर्ज हो गए हैं. रवींद्र जडेजा ने इस तरह महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट में छक्के के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source


फौजी के बेटे ने कर दी स्ट्राइक, वेस्टइंडीज के जख्मों पर मारा हथौड़ा, भारत को मिल गया फ्यूचर स्टार

भारत के लिए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा छक्के

1. वीरेंद्र सहवाग – 103 टेस्ट मैचों में 90 छक्के

2. ऋषभ पंत – 47 टेस्ट मैचों में 90 छक्के

3. रोहित शर्मा – 67 टेस्ट मैचों में 88 छक्के

4. रवींद्र जडेजा – 86 टेस्ट मैचों में 79 छक्के

5. महेंद्र सिंह धोनी – 90 टेस्ट मैचों में 78 छक्के

अर्धशतक पूरा करने से पहले चार छक्के लगाए

रवींद्र जडेजा ने शुक्रवार को अपना अर्धशतक पूरा करने से पहले चार छक्के लगाए. वह भारत के लिए एक टेस्ट पारी में अर्धशतक पूरा करने के दौरान कम से कम चार छक्के लगाने वाले केवल चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं. इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने इस साल (2025) टेस्ट मैचों में 7 बार 50 रन का आंकड़ा पार किया है. अब वह 2025 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं.

भारत के लिए 50 रन पूरे होने पर चार छक्के

1. महेंद्र सिंह धोनी बनाम बांग्लादेश – (मीरपुर, 2007)

2. ऋषभ पंत बनाम इंग्लैंड – (चेन्नई, 2021)

3. वॉशिंगटन सुंदर बनाम इंग्लैंड – (द ओवल, 2025)

4. रवींद्र जडेजा बनाम वेस्टइंडीज – (अहमदाबाद, 2025)

साल 2025 में सर्वाधिक 50+ स्कोर (टेस्ट)

1. रवींद्र जडेजा (भारत) – 7

2. ऋषभ पंत (भारत) – 6

3. हैरी ब्रुक (इंग्लैंड) – 5

4. बेन डकेट (इंग्लैंड) – 5

5. केएल राहुल (भारत) – 5

6. शुभमन गिल (भारत) – 5

7. शॉन विलियम्स (जिम्बाब्वे) – 5



Source link