रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लौआ लक्ष्मणपुर में आज सुबह जमीनी विवाद के चलते आज दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान पति पत्नी सहित तीन लोग घायल हुए हैं। जिसमें से पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घटना की सूचना स
.
परिवार के लोगों में लाठी डंडे और लात घूंसे चले बताया गया कि लौआ लक्ष्मणपुर में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शुक्रवार सुबह जमीनी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। सुबह करीब 10 बजे दो परिवार आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और अब मामले की जांच में जुट गई है।
पुराने विवाद के चलते मारपीट स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। पहले भी इस मामले में कई बार कहासुनी हो चुकी है और ग्रामीणों व पुलिस ने मिलकर समझाइश देकर विवाद को शांत कराया था। लेकिन शुक्रवार को सुबह अचानक फिर झगड़ा शुरू हो गया और थोड़ी ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े।
हनुमंत लाल पटेल ने बताया कि हमारे यहां परिवार के बीच जमीनी विवाद था। एक महिला को दस लोगों ने मिलकर मारा है जिसमें गौरी पटेल गंभीर घायल हुई है। युवक के मुताबिक मारपीट के वक्त आनंद,मुकेश,भारती,रविता,राजदुलारी पटेल मारपीट के वक्त मौजूद थीं।
सगरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।