झाबुआ के खवासा में RSS का पथ संचलन: शताब्दी वर्ष पर समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत – Jhabua News

झाबुआ के खवासा में RSS का पथ संचलन:  शताब्दी वर्ष पर समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत – Jhabua News



कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल से शुरू हुआ पथ संचलन।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर शुक्रवार को थांदला के खवासा में एक पथ संचलन निकाला। यह संचलन कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल से शुरू हुआ। इस दौरान मालवा प्रांत के ग्राम विकास सहसंयोजक प्रचारक सोहन परमार, खंड संचालक मगन कटारा और

.

बौद्धिक उद्बोधन में प्रचारक सोहन परमार ने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि 1925 से स्वयंसेवक निरंतर राष्ट्र सेवा और समाज उत्थान में लगे हुए हैं। देश में प्राकृतिक आपदा हो, सामाजिक संकट हो या कोई चुनौतीपूर्ण परिस्थिति, संघ के कार्यकर्ता हमेशा आगे बढ़कर सेवा कार्य करते रहे हैं।

हम गर्व से स्वयं को हिंदू कह पाते हैं

परमार ने जोर दिया कि यह लंबी तपस्या और त्याग का ही परिणाम है कि आज हम गर्व से स्वयं को हिंदू कह पाते हैं। उन्होंने बताया कि मात्र 17 वर्ष की आयु में राजा गोगा देव ने मुगलों से लूटे गए सोना-चांदी को वापस दिलवाकर देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की मिसाल पेश की थी।

पथ संचलन नगर के मुख्य मार्गों, जिसमें बस स्टैंड, नीम चौक, डारियां मोहल्ला और कुम्हार मोहल्ला शामिल थे, से होते हुए वापस स्कूल पर आकर संपन्न हुआ। संचलन के दौरान जगह-जगह पर समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया। स्वयंसेवकों ने अपने करतब, ध्वनि और अनुशासित कदमताल से नगरवासियों का मन मोह लिया।



Source link