धार शहर में फुटपाथ और पार्किंग स्थलों पर तेजी से अतिक्रमण हो रहा है, जिससे पैदल चलने वालों और खरीदी करने आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह फुटपाथों को स्थायी पार्किंग बना दिया गया है, जबकि शोरूम संचालक अपनी नई गाड़ियां त
.
जहां नो पार्किंग के बोर्ड लगे वहीं पर कार पार्क नगरपालिका ने आदर्श सड़कों पर नौ पार्किंग बोर्ड लगाए हैं, लेकिन इनका पालन नहीं हो रहा। जिला अस्पताल से टीवीएस चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण किया गया था, मगर अनिल प्लाजा के पास स्थायी पार्किंग बना लेने से सड़क का चौड़ीकरण बेकार साबित हो रहा है। इसी तरह मांडू रोड पर भी फुटपाथों पर आए दिन नया कब्जा देखा जा रहा है।
रोज बन रही जाम की स्थित मुख्य बाजार में भी यही स्थिति है। नपा ने यहां दो साल पहले दुकानों को हटाकर पार्किंग स्थल बनाया था ताकि लोगों को सुविधा मिले और जाम न लगे, लेकिन यहां स्थायी कब्जा कर कारों की पार्किंग कर दी गई। नतीजतन खरीदी करने आने वाले लोगों को पार्किंग की जगह नहीं मिलती और बाजार में आए दिन जाम लग रहा है।
आदर्श सड़क की हालत सबसे चिंताजनक है, जहां 10 से ज्यादा शोरूम संचालकों ने फुटपाथों पर कब्जा कर लिया है। चारपहिया शोरूम तक ने फुटपाथ पर नई कारें बेचने के लिए खड़ी कर दी हैं। इस पर नपा सीएमओ कु. विश्वनाथ सिंह का कहना है कि यातायात विभाग के साथ मिलकर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
तस्वीरों में देखिए पार्किंग की बदहाली

