नकवी को गोल्‍ड मेडल देगा पाकिस्‍तान, मिलेगा भारत की ट्रॉफी चोरी करने का इनाम

नकवी को गोल्‍ड मेडल देगा पाकिस्‍तान, मिलेगा भारत की ट्रॉफी चोरी करने का इनाम


Last Updated:

Mohsin Naqvi News: मोहसिन नकवी मौजूदा वक्‍त में एसीसी यानी एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्‍यक्ष हैं. भारत की एशिया कप विजेता ट्रॉफी चुराने वाले मोहसिन नकवी को पाकिस्‍तान में बड़ा अवॉर्ड मिलने जा रहा है.

मोहसिन नकवी भारत की ट्रॉफी चुराए बैठे हैं. (News18)

नई दिल्‍ली. भारत की ट्रॉफी चुराने वाले पाकिस्‍तान के गृह मंत्री और मौजूदा वक्‍त में पीसीबी और एसीसी के अध्‍यक्ष मोहसिन नकवी अपने देश में बड़ा सम्‍मान प्राप्‍त करने वाले हैं. खबरों की माने तो नकवी को हजारों लोगों के बीच बेइज्‍जत होने के लिए पाकिस्‍तान में गोल्‍ड मेडल दिया जाएगा. ऐसा इसलिए क्‍योंकि पाकिस्‍तानी मीडिया में नकवी को एक बाजीगर की तरह पेश किया जा रहा है. भले ही भारत के सामने उन्‍होंने अपनी भद्द पिटवाई हो लेकिन पाक मीडिया ये दिखा रही है कि नकवी हारे नहीं बल्कि जीते हैं. उन्‍हें हीरो की तरह पेश किया जा रहा है.

जलील होकर नकवी बन गए पाकिस्‍तान में हीरो
पाकिस्‍तान में यह नेरेटिव सेट किया गया है कि नकवी भारतीय टीम के आगे झुके नहीं और दृड़ता से टीम इंडिया की मांगों का भारत-पाकिस्‍तान एशिया कप फाइनल में सामना किया. यही वजह है कि अब नकवी को कराची में शहीद जुल्फिकार अली भुट्टो उत्कृष्टता स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा. पाक मीडिया का कहना है कि यह पुरस्कार उन्हें एशिया कप फाइनल के दौरान भारतीय मांगों के खिलाफ कथित दृढ़ और सैद्धांतिक रुख के लिए दिया जा रहा है. द नेशन के अनुसार कराची बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट गुलाम अब्बास जमाल ने नकवी को यह पुरस्कार देने की घोषणा की है. कराची में एक भव्य समारोह में नकवी को यह पदक प्रदान किया जाएगा, जहां पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी मुख्‍य अतिथि होंगे.

आसिम मुनीर भी भारत से पिटकर बन चुके हीरो
खैर जो भी हो, पाकिस्‍तान की यह पुरानी आदत का हिस्‍सा है कि वो दुनिया में जलील होने के बाद खुद को ही अवॉर्ड देने लगते हैं. इसका बड़ा उदाहरण आर्मी चीफ आसिम मुनीर हैं. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्‍तान के नौ एयरबेस को तबाह कर दिया था. युद्ध खत्‍म हुआ तो पाकिस्‍तान में मुनीर को विजेता की तरह पेश किया गया और फील्‍ड मार्शल के पद पर प्रमोशन भी मिल गया. कुछ ऐसा ही सम्‍मान अब एसीसी चीफ मोहसिन नकवी को मिलने वाला है.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

नकवी को गोल्‍ड मेडल देगा पाकिस्‍तान, मिलेगा भारत की ट्रॉफी चोरी करने का इनाम



Source link