ग्वालियर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट शुक्रवार को ग्वालियर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे यहां कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
.
मंत्री सिलावट सुबह रतलाम-ग्वालियर एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
समीक्षा बैठक के उपरांत, मंत्री सिलावट अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम 7:50 बजे वे ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस से इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे।