मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरित की। इस दौरान बुरहानपुर जिले के 309 प्रभावित किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए 3 करोड़ 38 लाख रुपए से अधिक की राहत
.
बुरहानपुर के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर हर्ष सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को सहित अन्य जनप्रतिनिधि और किसान इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर बुरहानपुर के प्रभावित किसानों से संवाद भी किया।
संवाद के दौरान विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनीस ने मुख्यमंत्री से बुरहानपुर जिले में उद्यानिकी फसलों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल करने का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि यह विषय प्रक्रियाधीन है।
चिटनीस ने बताया कि बुरहानपुर जिले में 27-28 अगस्त और 16-17 सितंबर 2025 को आए आंधी-तूफान और अत्यधिक वर्षा के कारण केले की फसल को भारी नुकसान हुआ था।
तत्काल सर्वे दल का गठन कर फसल क्षति का आकलन किया गया था। इसके बाद आरबीसी 6-4 के तहत फसल नुकसान के प्रकरण तैयार कर शासन स्तर पर भेजे गए, जिसके परिणामस्वरूप प्रभावित किसानों को यह राहत राशि वितरित की जा सकी।
