‘मछली गैंग का मेंबर हूं, हिंदू लड़कियों को प्रेग्नेंट कर…’ सचिन बनकर मिला शाद, अश्लील वीडियो बना लूटी आबरू!

‘मछली गैंग का मेंबर हूं, हिंदू लड़कियों को प्रेग्नेंट कर…’ सचिन बनकर मिला शाद, अश्लील वीडियो बना लूटी आबरू!


इंदौर: एक 26 साल की युवती ने इंदौर की विजयनगर पुलिस को हैरान कर देने वाली शिकायत की है, युवती का कहना है कि, एक लड़का जो कि हिन्दू बनकर उसके साथ प्रेम प्रसंग चलाता रहा, शारीरिक संबंध भी बनाए. लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया तो उसे पता चला की लड़की हिन्दू नहीं बल्कि मुस्लिम है. युवती तो पता चला कि वह सचिन नहीं बल्कि शाद सिद्दीकी है. जब युवती ने शाद सिद्दीकी से इस बारे में बात की तो लड़के ने जवाब में कहा ‘मैं मछली गैंग का मैंबर हूं, हिन्दू लड़कियों को प्रेग्नेंट कर छोड़ने की मेरी आदत है.’ चलिए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है.

दरअसल, युवती मूलत जबलपुर की रहने वाली है और नौकरी की तलाश में दो साल पहले भोपाल पहुंची थी. नौकरी ढूंढ़ने में मदद के नाम पर शाद ने उससे दोस्ती की. हालांकि नौकरी नहीं मिली तो युवती इंदौर आ गई और निजी कंपनी में नौकरी करते हुए महालक्ष्मी इलाके में किराए का कमरा लेकर रहने लगी. इस दौरान शाद से लगातार बात होती रहती थी.

सचिन निकला शाद
सचिन उर्फ शाद 3 जनवरी 2025 को युवती से मिलने इंदौर पहुंचा. वह कमरे पर गया और युवती को माउथ फ्रेशनर खाने को दिया. उसे खाते ही युवती को चक्कर आने लगे और वह अर्धचेतन अवस्था में चली गई. इस दौरान शाद ने जबरदस्ती संबंध बनाए और फोटो-वीडियो बना लिए. युवती ने एतराज किया तो शाद ने कहा कि जल्द ही शादी कर लेंगे.

 बुर्का भी पहनाकर घुमाया
कुछ दिन बात शाद ने अपने एक रिश्तेदार से युवती को मिलाया. तब युवती को शाद की हकीकत पता चली. फिर पूछने पर शाद ने अपना असली नाम भी बता दिया और कहा कि उसके साथ रहना है तो धर्म बदलना पड़ेगा. इसी के बाद शादी होगी. इसके बाद शाद धर्म बदलने और संबंध बनाने के लिए बार-बार धमकाता रहा. वह कई बार युवती को घुमाने भी ले गया और इस दौरान बुर्का भी पहनाया.

मछली गैंग का मैंबर है शाद
इसके बाद शाद 1 अक्टूबर को फिर इंदौर पहुंचा और इनफिनिटी होटल में मिलने बुलाया. युवती वहां पहुंची तो शाद उससे संबंध बनाने की जिद करने लगा. युवती ने इंकार किया, तो शाद ने अपशब्द कहे और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इतना ही नहीं, जाने से पहले मारपीट भी की. फिर उसने कहा- ‘मैं मछली गैंग का मैंबर हूं, हिंदू लड़कियों को प्रेग्नेंट कर छोड़ने की मेरी आदत है.’

मामले की जांच जारी…
शाद की हरकतों से परेशान होकर युवती करणी सेना के आफिस पहुंची और प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह को पूरी कहानी सुना दी. जिसके बाद इंदौर की विजयनगर पुलिस को युवती ने शिकायत शाद सिद्दीकी की हकीकत के बारे में बताया.

जांच मे सामने आया कि शाद सिद्दीकी पुत्र खालिद सिद्दीकी के खिलाफ रेप, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और जातिसूचक शब्द बोलने का केस दर्ज किया है. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है.



Source link