शासकीय प्रधानमंत्री एक्सीलेंस माधव कला एवं वाणिज्य कॉलेज के अपराध शाखा विभाग के विभागाध्यक्ष चंद्रदीप यादव और सहायक प्राध्यापिका आयुषी सूर्यवंशी के बीच शुक्रवार को झगड़ा हो गया। यह मामला जीवाजीगंज थाने तक पहुंच गया है। दोनों शिक्षकों ने एक-दूसरे पर ग
.
सहायक प्राध्यापिका आयुषी सूर्यवंशी ने विभागाध्यक्ष चंद्रदीप यादव पर गलत हरकत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यादव पिछले पांच वर्षों से उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं और इस संबंध में उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन सहित विभिन्न समितियों को शिकायतें भी की हैं। आयुषी के अनुसार, जब वह यादव को प्राचार्य के पास ले जा रही थीं, तब वह छूटकर भागे और सीढ़ियों से गिर गए, जिससे उन्हें चोट आई।
वहीं, विभागाध्यक्ष चंद्रदीप यादव ने प्राध्यापिका आयुषी सूर्यवंशी और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। यादव का कहना है कि दोपहर में निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को बैठे देखा। जब उन्होंने उसका नाम पूछा और फोटो लेने का प्रयास किया, तो दोनों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है।
दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कॉलेज प्राचार्य कल्पना सिंह ने इस घटनाक्रम पर कहा कि दोनों शिक्षक कॉलेज में आए थे, लेकिन उन्होंने किसी भी झगड़े के संबंध में कोई लिखित प्रतिवेदन नहीं दिया। प्राचार्य को इस मामले की जानकारी थाने पहुंचने के बाद मिली। उन्होंने बताया कि शनिवार को दोनों शिक्षकों से लिखित में जानकारी मांगी जाएगी।