वेस्टइंडीज को उधेड़कर केएल राहुल ने ठोका 11वां टेस्ट शतक, जो रूट का ध्वस्त किया बड़ा रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज को उधेड़कर केएल राहुल ने ठोका 11वां टेस्ट शतक, जो रूट का ध्वस्त किया बड़ा रिकॉर्ड


India vs West Indies 1st Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने बल्ले से प्रचंड प्रहार करते हुए अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन केएल राहुल ने रनों की आतिशबाजी से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया.

केएल राहुल ने ठोका 11वां टेस्ट शतक

केएल राहुल फिलहाल 190 गेंदों पर 100 रन बनाकर खेल रहे हैं. केएल राहुल ने इस दौरान 52.63 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 12 चौके ठोक दिए. केएल राहुल ने इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source


जो रूट का ध्वस्त किया बड़ा रिकॉर्ड

केएल राहुल ने इस साल अभी तक 7 टेस्ट मैचों की 13 पारियों में 54.08 की औसत से 649 रन बनाए हैं. केएल राहुल ने इस दौरान 3 शतक और 2 अर्धशतक जमाए हैं. इस साल टेस्ट क्रिकेट में केएल राहुल का हाईएस्ट स्कोर 137 रन है. वहीं, जो रूट की बात करें तो उन्होंने इस साल अभी तक 6 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में 63.44 की औसत से 571 रन बनाए थे. जो रूट ने इस दौरान 3 शतक और 1 अर्धशतक जमाया है. इस साल टेस्ट क्रिकेट में जो रूट का हाईएस्ट स्कोर 150 रन है. केएल राहुल ने इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में जो रूट को पीछे छोड़ दिया है.

भारत की धरती पर दूसरा टेस्ट शतक

केएल राहुल अपनी इस पारी के दौरान शुरुआत से ही अच्छे टच में नजर आ रहे थे. यह केएल राहुल का भारत की धरती पर दूसरा टेस्ट शतक है. वहीं, विदेशी धरती पर केएल राहुल के बल्ले से 9 टेस्ट शतक निकले हैं. केएल राहुल ने पूरी दुनिया को ये बता दिया कि वह वर्ल्ड क्लास ओपनिंग बल्लेबाज हैं. केएल राहुल ने अपनी पारी के दौरान वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया. केएल राहुल ऐसे बल्लेबाज हैं, जो अपनी लय हासिल करने के बाद मैच का रुख पलटने में माहिर हैं.

भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया

अहमदाबाद में जारी पहले टेस्ट मैच में भारत का पलड़ा भारी है. भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को इस टेस्ट मैच की पहली पारी में 162 रन पर ऑलआउट कर दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने 67 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 218 रन बना लिए हैं. भारत ने वेस्टइंडीज पर 56 रन की बढ़त बना ली हैं. केएल राहुल (100 रन) और ध्रुव जुरेल (14 रन) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. केएल राहुल ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.





Source link