शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रंथभवर रोड पर रात करीब 10 बजे हुई, जिसमें एक जीप और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई।
.
हादसे में रंथभवर निवासी वीरेंद्र (38) पिता ओमकार पूरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रवि गोस्वामी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार, जीप रंथभवर से बेरछा की ओर आ रही थी और मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रही थी। बेरछा थाने से कुछ दूरी पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और जीप का एक पहिया निकल गया।
टक्कर से जीप का एक पहिया टूट गया।
परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र घर पर सिलाई का काम करता था और मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर भी कार्यरत था। उसके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और आठ माह का एक बेटा है।
सूचना मिलते ही बेरछा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो वाहनों को थाने में खड़ा करवाया। थाना प्रभारी भरत किरार ने बताया कि मृतक वीरेंद्र अपने दोस्तों से मिलने बेरछा आया था और घर लौटते समय यह हादसा हुआ। शुक्रवार सुबह 10 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीरेंद्र पुरी घर लोट रहे थे तभी बाइक और जीप की भिड़ंत में मौत हो गई।