सीहोर में देवी प्रतिमा विसर्जन से पहले युवकों ने सामूहिक रूप से दंड बैठक लगाकर क्षमा याचना की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
.
नवरात्रि के अंतिम दिन, जब मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन की तैयारी चल रही थी, तब आयोजकों और अन्य युवकों ने भक्तिभाव से यह अनूठी दंड बैठक लगाई। उन्होंने अपने कान पकड़कर 11 बार दंड बैठक की।
युवकों ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हुई किसी भी गलती के लिए मां दुर्गा से क्षमा मांगी। यह मामला सीहोर के नमक चौराहे का बताया जा रहा है, जहां पिछले 55 वर्षों से नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है।