KL Rahul Century Test Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार शतक लगाया. उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी शतकीय पारी से सबका दिल जीत दिया. उन्होंने शुक्रवार को मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी के 65वें ओवर में सैकड़ा पूरा किया. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया को फ्रंटफुट पर डाल दिया है. अब शुभमन गिल की सेना मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.
2016 में ठोका था पिछला शतक
राहुल ने अहमदाबाद में शतक लगाकर एक बड़े इंतजार को समाप्त किया. उन्होंने 3211 दिन तक इंतजार करने के बाद घरेलू मैदान पर शतकीय पारी खेली है. उन्होंने पिछला शतक 2016 में लगाया था. उसके बाद उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा. राहुल ने इस दौरान 13 टेस्ट खेले और 26 पारियों में शतक नहीं ठोक पाए थे. इस मामले में उन्होंने अजिंक्य रहाणे, कपिल देव, पॉली उमरीगर और विजय मांजरेकर की बराबरी कर ली. उनसे आगे चंदू बोर्डे ने 27, सैयद किरमानी ने 32 और रविचंद्रन अश्विन ने 36 पारियों के अंतराल पर भारत में शतक लगाया था.
ये भी पढ़ें: 100 शतक या 34357 रन नहीं… सचिन तेंदुलकर का वो महान रिकॉर्ड, जिसे विराट कोहली-रोहित शर्मा भी नहीं तोड़ पाए
राहुल का अजीब रिकॉर्ड
केएल राहुल का घरेलू मैदान पर पहले और दूसरे टेस्ट शतक के बीच 3211 दिनों का अंतर रहा. घर पर दो शतकों के बीच किसी भारतीय बल्लेबाज के लिए यह सबसे लंबा अंतराल है. इससे पहले सबसे लंबा अंतराल रविचंद्रन अश्विन के नाम था, जिन्होंने 2013 और 2021 के बीच 2655 दिन तक शतक के लिए इंतजार किया था.
ये भी पढ़ें: 47 साल में पहली बार… शुभमन गिल ने किया सुनील गावस्कर जैसा काम, सौरव गांगुली-विराट कोहली और रोहित शर्मा भी रहे फेल
राहुल के टेस्ट करियर का बेस्ट ईयर
राहुल ने शतक लगाकर 2025 को अपने करियर का बेस्ट ईयर बना दिया. उन्होंने 2017 के अपने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. राहुल ने तब 14 पारियों में 633 रन बनाए थे. वह इस साल 13 पारियों में इससे ज्यादा रन बना चुके हैं. इसके अलावा राहुल ने 2016 में 9 पारियों में 539 और 2024 में 16 पारियों में 493 रन बनाए थे.