अमीरों की बालकनी में खूब दिख रहा ये काला फल, गमले में उगेगा, 2 महीने में तैयार, स्वाद और सेहत का खजाना

अमीरों की बालकनी में खूब दिख रहा ये काला फल, गमले में उगेगा, 2 महीने में तैयार, स्वाद और सेहत का खजाना

Last Updated:

Gardening Tips: अगर आप भी बागवानी में कुछ नया और हटकर उगाना चाहते हैं तो काला अमरूद आपके लिए शानदार विकल्प है. यह अमरूद बाहर से काले और अंदर से गुलाबी दिखते हैं. यह अनोखा फल न सिर्फ स्वाद में मीठा है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी खजाने से कम नहीं. जानें सब…

आजकल बागवानी का शौक रखने वाले लोग अपने घर-आंगन और बालकनी में कुछ नया और अनोखा उगाने की ओर आकर्षित हो रहे हैं. ऐसे में काला अमरूद एक ट्रेंडिंग विकल्प बनकर सामने आया है, जो अपने रंग और स्वाद दोनों से लोगों को हैरान कर देता है.

Bagwani Tips in Hindi, Gardening tips kala amrood, काला अमरूद बागवानी टिप्स, काला अमरूद लगाने का तरीका, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

अमरूद की इस विदेशी किस्म की खासियत है कि यह बाहर से गहरे काले रंग का और अंदर से गुलाबी गूदे वाला होता है. इसे देखने वाला हर कोई चौंक जाता है और इसका स्वाद भी सामान्य अमरूद से कहीं अधिक मीठा और रसीला होता है.

Bagwani Tips in Hindi, Gardening tips kala amrood, काला अमरूद बागवानी टिप्स, काला अमरूद लगाने का तरीका, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

खरगोन की नर्सरी में यह पौधा आसानी से उपलब्ध हो रहा है. इसकी कीमत भी जेब पर भारी नहीं पड़ती. लगभग 150 रुपए में मिलने वाला यह पौधा खासकर उन लोगों की पहली पसंद बन रहा है, जो घर के गमले या छोटे बगीचे में फलदार पौधे उगाना चाहते हैं.

Bagwani Tips in Hindi, Gardening tips kala amrood, काला अमरूद बागवानी टिप्स, काला अमरूद लगाने का तरीका, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

नर्सरी के आत्माराम चौंगने बताते हैं कि इस पौधे को लगाने के लिए बड़े-बड़े खेत या बगीचों की जरूरत नहीं होती. 12×12 साइज के गमले या फिर 20 लीटर की बाल्टी में भी यह आसानी से फल देने लगता है. मिट्टी तैयार करने के लिए काली मिट्टी, वर्मीकम्पोस्ट और गोबर खाद का मिश्रण बेहद कारगर माना जाता है.

Bagwani Tips in Hindi, Gardening tips kala amrood, काला अमरूद बागवानी टिप्स, काला अमरूद लगाने का तरीका, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

पौधा लगाने के कुछ ही समय बाद यह फल देना शुरू कर देता है. नर्सरी से लाए गए पौधों में पहले से ही छोटे-छोटे फल लगे होते हैं. यही वजह है कि रोपाई के 1–2 महीने के भीतर ही आप घर बैठे ताजे काले अमरूद का आनंद ले सकते हैं.

Bagwani Tips in Hindi, Gardening tips kala amrood, काला अमरूद बागवानी टिप्स, काला अमरूद लगाने का तरीका, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

एक पौधा सीजन में 5 से 6 फल आसानी से दे देता है. हालांकि, यदि इसकी सही देखभाल की जाए तो पैदावार और भी बढ़ाई जा सकती है. इसके लिए समय-समय पर खाद डालना और पानी की सही मात्रा देना जरूरी है.

Bagwani Tips in Hindi, Gardening tips kala amrood, काला अमरूद बागवानी टिप्स, काला अमरूद लगाने का तरीका, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

पौधे को बीमारियों से बचाए रखने के लिए यूरिया और डीएपी खाद का उपयोग किया जा सकता है. वहीं कीटों से बचाने के लिए ‘सोनाटा’ नामक कीटनाशक का छिड़काव करने की विशेषज्ञ देते है. बताते है कि, नियमित देखभाल से यह पौधा सालों तक फल देता रहता है.

Bagwani Tips in Hindi, Gardening tips kala amrood, काला अमरूद बागवानी टिप्स, काला अमरूद लगाने का तरीका, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

काला अमरूद सिर्फ दिखने में ही अनोखा नहीं है, बल्कि सेहत का खजाना भी है. इसमें विटामिन-C, मिनरल्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और शरीर को ऊर्जा से भरने में मदद करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

अमीरों की बालकनी में खूब दिख रहा ये काला फल, गमले में उगेगा, 2 महीने में तैयार

Source link