आगर मालवा में बेमौसम बारिश: खेतों में कटी सोयाबीन फसल को नुकसान की आशंका – Agar Malwa News

आगर मालवा में बेमौसम बारिश:  खेतों में कटी सोयाबीन फसल को नुकसान की आशंका – Agar Malwa News



आगर मालवा जिले में शनिवार दोपहर करीब एक घंटे तक रुक-रुककर बेमौसम बारिश हुई। इस बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और खेतों में कटी पड़ी सोयाबीन की फसल को नुकसान होने की आशंका है।

.

कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी के रूप में हुई इस बारिश से कई जगह सड़कों पर पानी बह निकला, जिससे वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई।

यह बारिश किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि इस समय खेतों में सोयाबीन की फसलें कटकर रखी हुई हैं। अचानक हुई तेज बारिश से इन फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। पिछले कुछ दिनों से जिले में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी है।

चालू मानसून सीजन में जिले में शनिवार सुबह तक 40 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह सिलसिला अभी जारी रह सकता है।

जहां एक ओर इस बारिश से आमजन को उमस और गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए यह परेशानी का सबब बन गई है।



Source link