IND vs AUS, ODI Series: अजीत अगरकर की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमिटी आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस वनडे सीरीज से भारत के 5 बड़े खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है. भारत के इन 5 खिलाड़ियों ने हाल ही में एशिया कप 2025 के दौरान जमकर तबाही मचाई थी. बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से 8 नवंबर तक तीन मैचों की वनडे सीरीज के अलावा पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. आइए एक नजर डालते हैं उन 5 खिलाड़ियों पर जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस वनडे सीरीज से बाहर किया जा सकता है.
1. शुभमन गिल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से शुभमन गिल को बाहर रखा जा सकता है. शुभमन गिल को ब्रेक की जरूरत है. शुभमन गिल ने इस साल अभी तक काफी क्रिकेट खेली है. शुभमन गिल ने साल 2025 में अभी तक ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025, IPL 2025, इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज और एशिया कप 2025 के दौरान लगातार कई मैच खेले हैं. शुभमन गिल अब फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त हैं. ऐसे में शुभमन गिल के वर्कलोड को देखते हुए उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है. शुभमन गिल की जगह अभिषेक शर्मा या यशस्वी जायसवाल को बतौर ओपनिंग बल्लेबाज मौका दिया जा सकता है.
2. हार्दिक पांड्या
एशिया कप 2025 के दौरान भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को जांघ की मांसपेशी में चोट लग गई थी, जिसके चलते उन्हें चार हफ्ते तक रेस्ट करने की सलाह दी गई है. हार्दिक पांड्या चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. हार्दिक पांड्या की जगह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है. दूसरा विकल्प शिवम दुबे भी है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई हालात में उनकी गेंदबाजी की कड़ी परीक्षा नहीं हुई है.
3. जसप्रीत बुमराह
भारत के खूंखार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से आराम दिया जा सकता है. जसप्रीत बुमराह ने साल 2025 में अभी तक IPL 2025 के दौरान 12 मैच, इंग्लैंड में 3 टेस्ट मैच और एशिया कप 2025 में 5 टी20 मैच खेले हैं. जसप्रीत बुमराह अब फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त हैं. जसप्रीत बुमराह को चोट से बचाने के लिए टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स उन्हें पूरे ऑस्ट्रेलियाई दौरे से आराम दे सकते हैं.
4. सूर्यकुमार यादव
भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए नहीं चुना जाएगा. टीम मैनेजमेंट ने फिलहाल सूर्यकुमार यादव को भारत की वनडे योजनाओं से बाहर ही रखा है. सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए लंबे समय से कोई वनडे इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 19 नवंबर 2023 को खेला था. यह 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच था. हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में भारत को एशिया कप 2025 की ट्रॉफी जिताई थी.
5. तिलक वर्मा
तिलक वर्मा ने हाल ही में भारत को एशिया कप 2025 की ट्रॉफी जिताने में बड़ा रोल निभाया था. तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 28 सितंबर को खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में 53 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. तिलक वर्मा ने इस फाइनल मैच में पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनते हुए भारत को चैंपियन बनाया था. हालांकि फिर भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए तिलक वर्मा को मौका मिलना मुमकिन नहीं है. मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की मौजूदगी के कारण तिलक वर्मा को जगह मिल पाना बहुत मुश्किल है.