- Hindi News
- Career
- Testbook Recruitment For Associate Subject Matter Expert (ASEM), Content Preparation For AIIB CAIIB Exams, Job Location Noida
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एडटेक कंपनी, Testbook ने सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। यह वैकेंसी एसोसिएट्स के पद पर है। कंपनी को JAIIB/CAIIB एग्जाम के लिए कंटेंट तैयार करने वाले कैंडिडेट्स की तलाश है। इस पोस्ट पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को AIIB/CAIIB एग्जाम के लिए कंटेंट तैयार करने होंगे।
रोल और रिस्पॉन्सिबिलिटी :
- AI या GPT का इस्तेमाल करके क्वेश्चंस और नोट्स के रूप में क्रिएटिव कंटेंट डेवलप करना।
- आसान भाषा में समझने योग्य सॉल्यूशन भी तैयार करना।
- एग्जाम पैटर्न, क्वेश्चंस के टाइप्स और डिफिकल्टी लेवल को एनलाइज करना और रिसर्च करना।
- एग्जाम्स में पूछे जाने वाले लेटेस्ट ट्रेंड्स से अपडेटेड रहना।
- क्वेश्चंस, टेस्ट और नोट्स पर अलग-अलग सोर्सेस से मिले यूजर फीडबैक पर काम करना।
- स्टूडेंट्स की प्रिपरेशन साइकिल को समझना और उनके लिए बेस्ट प्रिपरेशन कंटेंट तैयार करना।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- कैंडिडेट्स ने JAIIB/CAIIB एग्जाम में शामिल होना या क्वालिफाइड होना जरूरी है।
- एक या एक से ज्यादा चरणों को क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी।
एक्सपीरियंस:
- इस पोस्ट के लिए फ्रेशर्स और एक्सपीरियंस्ड दोनों प्राकार के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं।
जरूरी स्किल्स:
- कैंडिडेट को ऐसा उत्साही व्यक्ति होना चाहिए, जो भारत में शिक्षा क्षेत्र में बदलाव लाना चाहता हो।
- शिक्षा के प्रति गहरी लगन होनी चाहिए और नई चीजें सीखने की इच्छा होनी चाहिए।
- समय सीमा से काम पूरा करने के साथ कैंडिडेट को सेल्फ ड्रिवेन, क्रिएटिव और मोटिवेटेड होना चाहिए।
- टाइम मैनेजमेंट और ऑर्गनाइजेशनल स्किल्स होनी चाहिए।
- टेक टूल्स जैसे G Suite, Excel और GPT का वर्किंग नॉलेज होना चाहिए।
- अच्छी इंटरपर्सनल स्किल्स होनी चाहिए।
सैलरी स्ट्रक्चर :
- अलग-अलग सेक्टर्स की जॉब सैलरी बताने वाली वेबसाइट एम्बिशन बॉक्स (AmbitionBox) के मुताबिक, Testbook में सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट की सलाना एवरेज सैलरी 4.8 लाख रुपए तक हो सकती है।
जॉब लोकेशन :
- इस पोस्ट की जॉब लोकेशन नोएडा, उत्तर प्रदेश है।
अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक :
- आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अप्लाई कर सकते हैं।
कंपनी के बारे में :
- Testbook एक इंडियन एजुकेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है। इसका हेडक्वार्टर मुंबई में है। गवर्नमेंट एग्जाम्स की तैयारी को आसान बनाने के लिए 6 पैशनेट आंत्रप्रेन्योर ने जनवरी, 2014 में इसकी शुरुआत की थी। Testbook स्टूडेंट्स को GATE, स्टेट PSC, SBI PO, IBPS PO, UPSC IAS परीक्षा, इंजीनियरिंग भर्ती परीक्षा और SSC जैसे कंपटीशन एग्जाम्स के लिए तैयारी कराता है।
————————-
ये खबर भी पढ़ें…
प्राइवेट नौकरी: IDFC FIRST Bank में रिलेशनशिप मैनेजर की वैकेंसी, ग्रेजुएट्स को मौका, 5 साल एक्सपीरियंस जरूरी

IDFC FIRST Bank ने रिलेशनशिप मैनेजर की पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। इस पोस्ट पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के ऊपर हाई क्वालिटी क्लाइंट सर्विस और कस्टमर रिटेंशन की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को प्रोडक्ट सेल्स और नए क्लाइंट्स के रिक्विजिशन को भी बढ़ाना होगा। पढ़ें पूरी खबर…