रोहित-विराट AUS दौरे पर आखिरी मैच खेल रहे, सवाल के जवाब में अगरकर ने क्या कहा?

रोहित-विराट AUS दौरे पर आखिरी मैच खेल रहे, सवाल के जवाब में अगरकर ने क्या कहा?


Last Updated:

Rohit Sharma Virat Kohli News: रोहित शर्मा और विराट कोहली पर मुख्‍य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने खुलकर अपनी बात कही. उन्‍होंने साफ किया कि 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप के स्‍क्‍वाड के लिए दोनों दिग्‍गज बैटर्स प्रतिबद्ध नहीं हैं. ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के बाद संन्‍यास के सवाल पर भी चीफ सेलेक्‍टर ने अपनी बात कही.

ख़बरें फटाफट

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर अहम निर्णय लिए गए.

नई दिल्‍ली. भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे और टी20 दोनों सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. रोहित शर्मा से वनडे में भी कप्‍तानी छीन ली गई है. युवा शुभमन गिल को यह जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. चीफ सिलेक्‍टर अजीत अगरकर की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की सबसे ज्‍यादा चौंकाने वाली बात दोनों के भविष्‍य को लेकर पूछे गए सवाल पर रही. अगरकर से यह भी पूछा गया कि क्‍या विराट कोहली और रोहित शर्मा करीब डेढ़ साल बाद यानी आईसीसी विश्‍व कप 2027 खेलेंगे या नहीं. उनका जवाब हर एक क्रिकेट फैन को निराश कर सकता है.

अजीत अगरकर ने रोहित और विराट के ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच वाले सवाल पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. इसपर कोई निर्णय नहीं हुआ है. विश्‍व कप 2027 पर अजीत अगरकर ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों 2027 विश्व कप को लेकर प्रतिबद्ध नहीं हैं. ऐसे में रोहित को वनडे की कप्‍तानी से हटाना और 2027 में खेलने को लेकर इस तरह के शब्‍द बताते हैं कि बीसीसीआई अब भारत के इन दो दिग्‍गजों से इतर क्रिकेट को आगे लेजाने का मन बना चुकी है.

घरेलू क्रिकेट खेलना ही होगा…
अजीत अगरकर से पूछा गया रोहित शर्मा को वनडे की कप्‍तानी से हटाने का फैसला कैसे लिया गया. उन्‍होंने कहा कि यह फैसला उनके और चयन समिति के बीच का मामला है. हमने साफ कर दिया है कि अगर खिलाड़ी खाली हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए. अगर रोहित चैंपियंस ट्रॉफी नहीं भी जीत पाते तो भी यह एक मुश्किल फैसला था.

शुभमन को क्‍यों बनाया कप्‍तान?
रोहित शर्मा से वनडे की कप्‍तानी छीनने और उनकी जगह शुभमन गिल को यह जिम्‍मेदारी दिए जाने पर अजीत अगरकर ने कहा कि तीन अलग-अलग फॉर्मेट के लिए तीन अलग-अलग कप्तान रखना व्यावहारिक रूप से असंभव है. किसी न किसी स्तर पर हमें 2027 के बारे में सोचना शुरू करना होगा. अजीत अगरकर ने पुष्टि की कि रोहित शर्मा को कप्तानी बदलने की सूचना दे दी गई है.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

रोहित-विराट AUS दौरे पर आखिरी मैच खेल रहे, सवाल के जवाब में अगरकर ने क्या कहा?



Source link