लाखों में नहीं… हजारों में हो जाएगी पत्नी के लिए सस्ती शॉपिंग, करवा चौथ पर सागर के इन बाजारों में 100 से शुरू साड़ियां

लाखों में नहीं… हजारों में हो जाएगी पत्नी के लिए सस्ती शॉपिंग, करवा चौथ पर सागर के इन बाजारों में 100 से शुरू साड़ियां


Last Updated:

Low Price Saree In Sagar Market: करवा चौथ के पर्व का इंतजार हर सुहागन महिला को साल भर रहता है. पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए इस व्रत को करती हैं और दिन भर व्रत करने के बाद शाम को सज धज कर श्रंगार कर चांद देखने के बाद पति का पूजन करती हैं.

करवा चौथ का त्योहार आते ही पति की टेंशन बढ़ जाती है. क्योंकि इसका असर उनकी जेब पर पड़ता है. खासकर इस त्यौहार पर पति के द्वारा अपनी पत्नि को श्रृंगार सामग्री और नई साड़ी दिलाने की परंपरा भी है.

करवा चौथ

करवा चौथ के लिए जो पति अपनी पत्नी के लिए सस्ती और सुंदर साड़ी खरीदना चाहते हैं. नए फैशन वाली साड़ी में देखना चाहती हैं. उनके लिए हम कुछ लोकेशन और उनकी कीमत लेकर आए हैं, जो आपके लिए कंफर्टेबल रहेंगी.

नहीं पैटर्न में सस्ती साड़ी

सबसे पहली बात अगर सस्ती साड़ियों की होती है तो सागर शहर के सिंधी बाजार में डेढ़ सौ रुपए से लेकर 1500 रुपए तक की एक से एक शानदार, जानदार और करंट में चल रहे पैटर्न में साड़ियां मिलती हैं. सिंधी बाजार के अलावा नगर निगम मार्केट कटरा बाजार मैं भी खूब साड़ी की दुकान है.

400 से शुरू

यहां 500 तक की कीमत में सिंथेटिक और सिल्क की ऐसी साड़ियां मिल जाती हैं, जिन्हें देखने के बाद पत्नी आपको ताने नहीं दे पाएगी और इन्हें पहनने के बाद पत्नी काफी सुंदर दिखेगी. ऐसे में कम पैसों में साड़ी भी आ जाएगी और पत्नी भी खुश हो जाएगी.

500 से स्टार्टिंग

सागर रहली के अंशिका साड़ी दुकान के प्रशांत जैन के मुताबिक, इस बार करवा चौथ से पहले ही अलग-अलग पैटर्न की साड़ियां मार्केट में आ गई है. इसमें सिंथेटिक वैटलैस साड़ी 200 से शुरू होकर 500 तक की A1 क्वालिटी में है, जो हर मिडिल क्लास परिवार के लिए अच्छी है और नई नवेली दुल्हनों को यह काफी पसंद भी आती है.

सिंधी मार्केट सागर

इसके अलावा बनारसी सिल्क साड़ी 500 रुपये की कीमत से शुरू होती है और फिर जो जिस हिसाब से चाहता है, उसमें 2500 तक की कीमत में साड़ी उपलब्ध है. इन साड़ियों की पारंपरिक रूप से सबसे ज्यादा डिमांड रहती है.

सागर में खरीदा साड़ी

इनके अलावा 1000 की कीमत वाली साड़ी में देखा जाए तो डोला सिल्क, इटालियन सिल्क, कश्मीरी कढ़ाई, सिमर, जिमी छू नई पेटर्न की साड़ी है, जो आज के समय में चल रही है.

सिंथेटिक साड़ियां

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में जो महिलाएं साड़ियां पहनना पसंद करती हैं और उनके लिए टिश्यू कपड़ा, कॉटन ट्विल, खादी कॉटन, क्रंची कृष जैसी साड़ी भी मार्केट में है और फिर फैंसी साड़ियां 400 से लेकर 2000 तक में उपलब्ध हैं, जिनकी सर्विस थोड़ी कम रहती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

लाखों में नहीं… हजारों में हो जाएगी पत्नी के लिए सस्ती शॉपिंग, करवा चौथ पर..



Source link