वेस्टइंडीज पर जीत से भारत को कितना फायदा? अभी भी टॉप-2 से दूर शुभमन की सेना, देखें लेटेस्ट WTC पॉइंट्स टेबल

वेस्टइंडीज पर जीत से भारत को कितना फायदा? अभी भी टॉप-2 से दूर शुभमन की सेना, देखें लेटेस्ट WTC पॉइंट्स टेबल


WTC Points Table Latest Update: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में धमाकेदार जीत हासिल की. उसने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच के तीसरे दिन (शनिवार) को कमाल कर दिया. वेस्टइंडीज की टीम पारी और 140 रन से मुकाबले को हार गई. टीम इंडिया पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद पहली बार घरेलू मैदान पर टेस्ट खेलने उतरी थी. इस जीत के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में बड़ा फायदा मिला है.

अंक तालिका में किस नंबर पर भारत

पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में मिली हार ने शॉक दे दिया था और भारत पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं खेल पाया था. ऐसे में इस बार टीम इंडिया कोई कसर नहीं छोड़ रही है. उसने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में परास्त करके अंक प्रतिशत में इजाफा किया है. इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटने से भारत को खास फायदा नहीं हुआ था. हालांकि, वेस्टइंडीज पर जीत के बावजूद टीम पॉइंट्स टेबल में आगे नहीं बढ़ी है. वह अभी भी तीसरे स्थान पर है. टीम इंडिया से आगे श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया है.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: 100 शतक या 34357 रन नहीं… सचिन तेंदुलकर का वो ‘सबसे बड़ा रिकॉर्ड’, जो विराट कोहली-रोहित शर्मा से भी नहीं टूटा

भारत की जीत से क्या हुआ?

वेस्टइंडीज पर जीत के बाद भारत को 12 अंक मिले हैं. अब उसके कुल 40 अंक हैं. टीम इंडिया के अंक प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है. भारत का अंक प्रतिशत अब बढ़कर 46.67 हो गया है. वह तीसरे स्थान पर ही है. वहीं, वेस्टइंडीज को अब तक 4 में से चारों टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है. उसके खाते में शून्य अंक हैं और उसका अंक प्रतिशत भी शून्य है.

 

fallback

 

ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज! शतक का महारिकॉर्ड, रहम की भीख मांगने लगा था 819 विकेट लेने वाला बॉलर

सीरीज 2-0 से जीतने पर क्या होगा?

अगर शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम दोनों मैच जीत जाती है, तो उसे 24 अंक मिलेंगे. इससे उसका अंक प्रतिशत (PCT) 46.67 से बढ़कर 61.90 हो जाएगा. हालांकि, टीम इंडिया के स्थान में कोई बदलाव नहीं होगा. वह तीसरे स्थान पर ही रहेगी.

अंक तालिका में अन्य टीमों की हालत

ऑस्ट्रेलिया के अभी 100 अंक प्रतिशत हैं और वह 21 नवंबर, 2025 को पर्थ में शुरू होने वाली एशेज सीरीज तक पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहेगा.  श्रीलंकाई टीम 66.67 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है और दो मैचों की सीरीज में चाहे कुछ भी हो जाए, भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमें उससे आगे नहीं निकल सकतीं. अभी भारत तीसरे स्थान पर है और इंग्लैंड (43.33 अंक प्रतिशत) चौथे और बांग्लादेश (16.67 अंक प्रतिशत) पांचवें स्थान पर है. वेस्टइंडीज छठे स्थान पर है. न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान ने अब तक इस चक्र में एक भी मैच नहीं खेला है.



Source link