पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी।
सागर के शाहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बगरोही में पुरानी रंजिश में व्यक्ति की धारदार हथियारों से मारपीट कर हत्या करने के मामले में फरार 11 आरोपियों में से 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई शामिल है। थाने लाकर आ
.
पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को फरियादी दीपपाल पिता परमलाल यादव उम्र 18 साल निवासी बगरोही ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि सोमवार को मैं और पापा परमलाल यादव, मां रम्बोबाई यादव, भाभी सरोज यादव खेत से काम करके अपने घर वापस आ रहे थे। रास्ते में जगदीश यादव, अर्जुन यादव, अरविंद यादव, विनोद यादव, राजू यादव, राजेश यादव, खिल्लान यादव, दयालु यादव, जाहर यादव, मुन्ना यादव, हल्कन यादव एकमत होकर हाथों में तलवार, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे लेकर आ गए।
पुरानी बुराई के चलते उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना किया तो जगदीश यादव ने पिता परमलाल पर तलवार से हमला किया। अन्य आरोपियों ने कुल्हाड़ी से मारपीट की। बीचबचाव करने मैं, मां रम्बोबाई और भाभी सरोज पहुंचे तो उन्होंने लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में तीनों को गंभीर चोटे आई हैं। शिकायत पर पुलिस ने 11 नामजद आरोपियों पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में लिया।
वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें गठित कर लगाई। टीमों ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। लेकिन आरोपी मिले नहीं। इसी बीच शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात के कुछ आरोपी अपने गांव बगरोही आए है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीमों ने गांव में दबिश दी और आरोपी सोवत उर्फ खिल्ला पिता अच्छेलाल यादव, हल्कन पिता बिरजुआ यादव, अर्जुन पिता जगदीश यादव, विनोद पिता हल्के यादव और मुन्ना पिता बिरजुआ यादव सभी निवासी बगरोही को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर आरोपियों से पूछताछ की गई।
कुल्हाड़ी और डंडे जब्त किए
पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। उनके कब्जे से वारदात में उपयोग की गई कुल्हाड़ी और डंडे जब्त किए गए। वारदात में फरार शेष आरोपियों की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मिली है। जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि हत्या के मामले में फरार पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वारदात में इनको बनाया गया है आरोपी हत्या के मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर जगदीश यादव, अर्जुन यादव, अरविंद यादव, विनोद यादव, राजू यादव, राजेश यादव, खिल्लान यादव, दयालु यादव, जाहर यादव, मुन्ना यादव और हल्कन यादव सभी निवासी बगरोही के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।