Last Updated:
India vs West Indies Ahmedabad Test: भारत की टीम ने अहमदाबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज को चारों-खाने चित कर दिया. भारत ने पारी के अंतर से यह मुकाबला जीत लिया. ऐसे में वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज का दर्द खुलकर जुबां पर आ गया.
भारत बनाम वेस्टइंडीज अहमदाबाद टेस्ट: विंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने शनिवार को भारत से पारी और 140 रन से हारने के बाद कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिकेट खेलकर नाम और आजीविका कमाना चाहते हैं लेकिन कैरेबियाई क्रिकेट की आर्थिक तंगी उनकी प्रगति को प्रभावित कर रही है. वेस्टइंडीज की टीम दोनों पारियों में 162 और 146 रन ही बना सकी, जिससे भारत दो मैच की श्रृंखला में 1-0 से आगे हो गया. दूसरा और अंतिम टेस्ट 10 से 14 अक्टूबर तक नयी दिल्ली में खेला जाएगा.
इस समिति में लॉयड, लारा, पूर्व बल्लेबाज रामनरेश सरवन और मौजूदा खिलाड़ी शाई होप और चेज शामिल हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमें जो भी मदद मिल सकती है (अगर वे मदद लेने की योजना बना रहे हैं), मुझे उम्मीद है कि हमें मदद मिलेगी ताकि हम क्रिकेट के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर सकें. कैरेबियाई टीम में ट्रेनिंग सुविधाओं की व्यवस्था थोड़ी कमजोर है.’’
चेज ने कहा, ‘‘लेकिन मैं इसे किसी बहाने या हाल में हमारे खराब प्रदर्शन को छिपाने के लिए इस्तेमाल नहीं कर रहा हूं. मुझे अब भी लगता है कि रन बनाने, विकेट लेने वगैरह का कोई रास्ता निकालने की जिम्मेदारी खिलाड़ियों की है इसलिए मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता.’’
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें