India vs West Indies 1st Test: भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में जारी पहले टेस्ट मैच के दौरान इतिहास रच दिया. रवींद्र जडेजा ने इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक गजब का महारिकॉर्ड बना दिया. 93 साल के भारतीय टेस्ट इतिहास में सिर्फ दूसरी बार ही ये अद्भुत करिश्मा देखने को मिला है. बता दें कि रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ते हुए 176 गेंदों पर 104 रन ठोक दिए. रवींद्र जडेजा ने इस दौरान 59.09 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 5 छक्के उड़ाए.
जडेजा ने रच दिया इतिहास
रवींद्र जडेजा अभी भी 104 रन बनाकर नाबाद हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच के तीसरे दिन रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में पहली बार अपना दोहरा शतक पूरा करने के इरादे से मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे. टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 175 रन है. रवींद्र जडेजा ने अपने छठे टेस्ट शतक के दौरान एक ऐसा कमाल किया है, जो भारत के 93 साल के टेस्ट इतिहास में सिर्फ दूसरी बार ही हुआ है. रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टेस्ट मैच में अभी तक अपनी पारी में 5 छक्के लगाए हैं. रवींद्र जडेजा ने ये सभी 5 छक्के वेस्टइंडीज के लेफ्ट आर्म स्पिनर जोमेल वैरिकन के खिलाफ ठोके हैं.
(@BCCI) October 3, 2025
93 साल के टेस्ट इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ये अद्भुत कारनामा
भारत के 93 साल के टेस्ट इतिहास में सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ है जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने अपनी पारी में किसी एक विशेष गेंदबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के ठोके हैं. रवींद्र जडेजा से पहले यह कमाल पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने किया था. महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंट जॉन्स में खेले गए एक टेस्ट मैच के दौरान अपनी पारी में पूर्व कैरेबियाई लेफ्ट आर्म स्पिनर डेव मोहम्मद के खिलाफ 6 छक्के लगाए थे. रवींद्र जडेजा अभी भी नाबाद हैं, ऐसे में उनके पास महेंद्र सिंह धोनी के इस महारिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है.
भारत ने वेस्टइंडीज पर कसा शिकंजा
टीम इंडिया ने अहमदाबाद में जारी पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम पर शिकंजा कस लिया है. अहमदाबाद में जारी पहले टेस्ट मैच में भारत का पलड़ा भारी है. भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को इस टेस्ट मैच की पहली पारी में 162 रन पर ऑलआउट कर दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने 128 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 448 रन बना लिए हैं. भारत ने वेस्टइंडीज पर 286 रन की बढ़त बना ली हैं. भारत की तरफ से केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाए. केएल राहुल 197 गेंद पर 100 रन बनाकर आउट हुए. ध्रुव जुरेल ने 125 रन की पारी खेली. रवींद्र जडेजा 104 रन बनाकर नाबाद हैं.