Last Updated:
Aadhar Card Update News: अक्टूबर का महीना शुरू होते ही आधार कार्ड अपडेट में एक बड़ा बदलाव किया गया है. बता दें, अब जो भी व्यक्ति अपने आधार कार्ड अपडेट कराएगा, उन्हें ज्यादा पैसे देने होंगे. क्योंकि आधार प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड अपडेट करने की फीस बढ़ा दी है. चलिए जान लेते हैं इससे जुड़ी ज्यादा जानकाारी.
Aadhar Card Update News: अक्टूबर का महीना शुरू होते ही आधार कार्ड अपडेट में एक बड़ा बदलाव किया गया है. अब जो भी व्यक्ति अपने आधार कार्ड अपडेट कर आएगा उनके लिए ज्यादा पैसे देने होंगे, क्योंकि आधार प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड अपडेट करने की फीस बढ़ा दी है और नई दरें 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो गई है. नए नियम के अनुसार, नए आधार कार्ड तो फ्री में बनाए जाएंगे, लेकिन इसमें जो अलग-अलग तरह के अपडेट होते हैं, जैसे नाम जाति, मोबाइल नंबर, पता, पिता का नाम, पति का नाम इन सब के लिए 40 रुपया से लेकर 125 रूपया तक का चार्ज देना पड़ सकता है. नया नियम 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेगा. इसके बाद समीक्षा की जाएगी और फिर उसमें जो पाया जाएगा उसके हिसाब से जरूरी बदलाव होंगे.
किन दरों में बदलाव हुआ
सागर में आधार केंद्र संचालित करने वाले राजीव कुमार बताते हैं कि जिन दरों में बदलाव हुआ है, उनमें अभी 7 साल से 17 साल तक के बच्चे का बायोमैट्रिक अपडेट करने पर ₹100 का चार्ज होता था, लेकिन अब इसकी 125 रुपया फीस लगेगी. इसी तरह अन्य डेमोग्राफिक अपडेट होने पर पहले ₹100 फीस लगती थी अब 125 चार्ज करनी पड़ेगी. नाम पता बदलने के लिए अभी ₹50 फीस लगती थी अब 75 रुपया देने पड़ेंगे. डॉक्यूमेंट में आधार अपडेट करने पर भी ₹50 रुपए ही फीस लगती थी, लेकिन अब 75 रुपए देने पड़ेंगे.
आधार खोज और रंगीन प्रिंट के लिए अभी तक 30 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन अब इसमें भी ₹10 का इजाफा किया गया है जिसकी फीस ₹40 होगी. बता दें, आज आधार कार्ड हर एक सरकारी प्राइवेट कार्य के लिए जरूरी हो गया या आम इंसान से लेकर वीवीआईपी तक के लिए आधार कार्ड जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. जन्म से लेकर मृत्यु, पढ़ाई से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने कोई भी काम हो उसमें आधार कार्ड का होना जरूरी रहता है.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें