India vs Pakistan Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच एक और क्रिकेट मैच आईसीसी टूर्नामेंट में खेला जाना है. पुरुष टीम ने एशिया कप में जीत का परचम लहराया और अब महिला टीम से वर्ल्ड कप में उसी प्रदर्शन की उम्मीद है. कोलंबो के आर प्रेमदासा में यह मुकाबला खेला जाना है. भारतीय टीम श्रीलंका पर धमाकेदार जीत दर्ज करके खेलने उतरेगी जबकि पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ करारी शिकस्त मिली थी.
मैच पर बारिश का साया
भारत और पाकिस्तान के इस मैच पर बारिश का साया है. AccuWeather के मुताबिक स्थानीय समयानुसार 12:00 बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक बारिश की संभावना है. भारतीय समय के मुताबिक मैच दोपहर 3:00 बजे शुरू होना है. सुबह बारिश से खेल पर असर नहीं पड़ेगा लेकिन आसमान में 99 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे. मैच शुरू होन के बाद बारिश की संभावना है. अगर मैच नहीं हो पाया तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा.
हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच हुई टक्कर में अब तक भारत ने अपना दबदबा बनाया हुआ है. भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक कुल 11 वनडे खेले गए हैं. इसमें हर बार भारतीय टीम ने जीत का परचम लहराया है. पड़ोसी एक भी मैच नहीं जीत पाया है. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे साल 2005 में खेला गया था. भारत ने 289 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को महज 96 रनों पर सिमट दिया था. आखिरी बार 2022 में जब भारत ने खेला था तो 107 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी.
भारतीय महिला टीम:
प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, क्रांति गौड, रेनुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, श्री चरणी।
पाकिस्तान महिला टीम:
मुनीबा अली, ओमैमा सोहेल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, रमीन शमीम, शवाल जुल्फिकार, सैयदा अरूब शाह, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, आलिया रियाज, सदफ शमास।