घर के पुरुष टालते रहें, अब महिलाएं खुद करें पंखा साफ…! अपनाएं ये 5 आसान टिप्स, जमी गंदगी होगी छू-मंतर

घर के पुरुष टालते रहें, अब महिलाएं खुद करें पंखा साफ…! अपनाएं ये 5 आसान टिप्स, जमी गंदगी होगी छू-मंतर


Last Updated:

Ceiling Fan Cleaning Tips: दीपावली के दौरान पंखे की सफाई अक्सर छूट जाती है. एक्सपर्ट राहुल कुवादे बताते हैं कि अब बिना सीढ़ी या स्टूल के, महिलाएं भी घर पर आसानी से सीलिंग फैन साफ कर सकती हैं.

सीलिंग फैन सफाई टिप्स. अक्सर दीपावली के पर्व को लेकर लोग घर की सफाई शुरू कर देते हैं और सफाई भी हो जाती है, लेकिन घर का सीलिंग फैन साफ करना भूल जाते हैं और महिलाओं के लिए सीलिंग फैन साफ करना काफी चुनौती भरा होता है, क्योंकि इसमें सीढ़ी की आवश्यकता होती है और पुरुष इस काम को दिन प्रतिदिन टालते जाते हैं. यदि आपके घर में भी ऐसी स्थिति बन रही है, तो आज हम आपको ऐसे आसान टिप्स बताने के लिए जा रहे हैं कि जिसके माध्यम से आप आपके घर पर बिना सीडी स्टूल के पंखा साफ कर सकते हैं.

एक्सपर्ट ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम में जब एक्सपर्ट राहुल कुवादे से बात की तो उन्होंने बताया कि दीपावली के पर्व को लेकर लोग कोने-कोने में रखें सभी सामानों की साफ सफाई करते हैं. सबसे दिक्कत लोगों को सीलिंग फैन साफ करने में आती है. ऊंचाई पर टंगे पंखे को महिलाएं आसानी से साफ नहीं कर पाती है घर के पुरुष ऑफिस के कामों में इतने व्यस्त रहते हैं कि वह हर काम कल पर टाल देते हैं. जिससे सीलिंग फैन साफ करना बड़ा मुश्किल हो जाता है. पंखे की ब्लैट पर धूल मिट्टी की मोटी परत जम जाती है. इससे पंखा स्लो भी चलता है. आजकल क्लीनिंग डस्टर मिलने लगे हैं जिससे पंखे की सफाई आप नीचे खड़े होकर भी कर सकते हैं. डस्टर से पंखे को साफ करने के लिए आप पहले ब्लड को साफ करें बाल्टी में डालें इसमें नमक सफेद सिरका यानी विनेगर डिटर्जेंट दो चम्मच नारियल तेल डाल दे इसे मिक्स करें इस घोल में डस्टर डालें और पंखे के ब्लड की सफाई करें यह चमक उठेगा.

आपके घर में वैक्यूम क्लीनर है तो आप इस से भी पंखे की सफाई कर सकती है. क्लीनर को पकड़ कर उस फैन की ब्लेड पर घुमाए ध्यान रहे पंखे की स्विच ऑफ हो सारी धूल मिट्टी अब्जॉर्ब कर लेगा. मार्केट में डस्टबिन ब्रश भी अब तरह-तरह के मिलने लगे हैं. इस से घर को चमका सकते हैं. आपको सीढ़ियों की भी नहीं जरूरत पड़ेगी. आपके पास हैंगर होगा तो उससे भी क्लीनिंग डस्टर बना सकते हैं. इसके लिए आपको फिंगर में दोनों तरफ मोटे स्पंज को लगाकर बांधे अब हैंगर को पकड़ने के लिए इसमें एक रोहे की रॉड लकड़ी का कोई लंबा डंडा रस्सी की मदद से बांध दे आप फर्श पर खड़े रहकर भी इस पंखे की सफाई कर सकते हैं.

₹20 में तैयार कर सकते हैं यह सफाई सामग्री 
यदि आप भी आपके घर पर इस तरह की सफाई सामग्री बनाने जा रहे हैं, तो मात्र आपको ₹20 का खर्चा लगेगा. इसपंच लकड़ी और लोहे की रॉड की आवश्यकता पड़ती है. जो आपको बाजार में आसानी से मिल जाती है. उसका दाम भी बहुत कम रहता है. एक छड़ बनाकर आप इस से पूरे घर की सफाई कर सकते हैं.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घर के पुरुष टालते रहें, अब महिलाएं खुद करें पंखा साफ! अपनाएं ये 5 आसान टिप्स



Source link