बारिश से धुला मैच तो पाकिस्तान का बिगड़ेगा समीकरण, भारत को मिलेगा फायदा

बारिश से धुला मैच तो पाकिस्तान का बिगड़ेगा समीकरण, भारत को मिलेगा फायदा


Last Updated:

भारत और पाकिस्तान महिला वनडे वर्ल्ड कप मैच कोलंबो में बारिश से प्रभावित हो सकता है, जिससे भारत को अंक तालिका में फायदा और पाकिस्तान को नुकसान हो सकता है.

भारत पाकिस्तान महिला वर्ल्ड कप मैच पर बारिश का साया

नई दिल्ली. आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच मुकाबला होना है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान का सामना करने के लिए भारत पूरी तरह तैयार है. यह मैच श्रीलंका में हो रहा है. दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण BCCI और PCB ने 2028 तक भारत-पाकिस्तान मैचों को न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने पर सहमति जताई है. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर बारिश का साया है. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच 4 अक्टूबर को यहां हुए मैच की तरह यह मैच भी बारिश के कारण धुल सकता है. अगर ऐसा हुआ तो पाक टीम को जबरदस्त नुकसान होगा जबकि भारत को फायदा मिलेगा.

Accuweather.com के अनुसार, कोलंबो में पूरे दिन बारिश होने की संभावना है. दिन के समय बारिश की 100% संभावना है जो दो घंटे तक चल सकती है. रात के समय बारिश की संभावना 61% तक घट जाती है. इसमें 1.5 घंटे की बारिश हो सकती है. इसका मतलब है कि मैच में देरी हो सकती है या इसे 50 ओवर से कम कर दिया जा सकता है.





Source link