Last Updated:
Fatima Sana reaction: भारत से हार के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना बहाना बनाने लगीं.फातिमा ने कहा कि अगर हम भारत को 200 रन के भीतर रोक लेते तो नतीजा कुछ और हो सकता था.
नई दिल्ली. फातिमा सना ने भारत से हार के बाद बताया कि उनकी पाकिस्तान टीम से कहां चूक हो गई. भारत ने महिला वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 88 रन से हरा दिया. टीम इंडिया की इस विश्व कप में यह लगातार दूसरी जीत है जबकि पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार है. भारत ने इससे पहले श्रीलंका को हराया था वहीं पाकिस्तान को पहले मैच में बांग्लादेश ने शिकस्त दी थी. फातिमा ने कहा कि उनकी टीम ने पावरप्ले में और डेथ ओवर्स के अलावा एक्स्ट्रा रन भी काफी दिए. जिसकी वजह से पाकिस्तान को हार का मुंह देखना पड़ा.
फातिमा सना ने हार के बाद बताई कहां हो गई चूक.
फातिमा सना ने बताया पाकिस्तान का कर गया चूक
हार के बाद फातिमा सना (Fatima Sana) ने कहा, ‘हमारी टीम ने पावरप्ले और डेथ ओवर्स में बहुत रन लुटाए, जिसमें अतिरिक्त रन भी शामिल थे. हमें भारत को 200 रन से कम पर रोकना चाहिए था. हमने शीर्ष पांच में स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों को उतारा.लेकिन उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना होगा.’ फातिमा ने जोर दिया कि उनकी टीम को लंबी साझेदारियां और परिस्थितियों के अनुसार ढलना जरूरी है. सिद्रा अमीन की तारीफ करते हुए फातिमा ने उम्मीद जताई कि वह आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी.
अंक तालिका में टॉप पर भारत
भारत लगातार दूसरा मैच जीतकर महिला विश्व कप अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गया है.भारत के 4 अंक हो गए हैं. पाकिस्तान को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा.पाकिस्तान की टीम को खाता खोलना अभी बाकी है. भारतीय टीम वनडे में आज तक पाकिस्तान से कभी नहीं हारी है. टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर जीत का रिकॉर्ड 12-0 कर लिया है.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें