इंदौर के बाणगंगा इलाके में रहने वाले 28 वर्षीय शुभम, पुत्र जमना प्रसाद ने शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे शुभम की मां से अनबन और पत्नी के रिश्तेदारों के यहां चले जाने को वजह बताया जा रहा है।
.
पुलिस ने बताया कि शनिवार को जब शुभम के पिता घर आए और कमरे में गए, तो उन्होंने शुभम को फंदे पर लटका पाया। शुभम स्कूली वैन चलाता था, जबकि उसके पिता निजी कंपनी में ड्राइवर हैं। शुभम का एक भाई और बहन भी हैं।
परिवार के अनुसार, शुभम की शादी 7 माह पहले हुई थी और उसकी पत्नी वर्तमान में पांच माह की गर्भवती है। घटना से एक दिन पहले ही पत्नी अपने रिश्तेदारों के पास एमआर 10 इलाके में रहने चली गई थी।
पत्नी के जाने के बाद शुभम दोस्तों के साथ शराब पीकर घर लौटा। इस पर मां ने उसे फटकार लगाई। उसके बाद मां और शुभम के बीच बातचीत नहीं हुई। तनाव और अकेलेपन के कारण शुभम ने यह कदम उठाया, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।