रायसेन में नाली में मिला तीन माह का भ्रूण: लोगों ने देख पुलिस को सूचना दी; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हो रही इन्वेस्टिगेशन – Raisen News

रायसेन में नाली में मिला तीन माह का भ्रूण:  लोगों ने देख पुलिस को सूचना दी; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हो रही इन्वेस्टिगेशन – Raisen News


रायसेन शहर के वार्ड 14 स्थित राहुल नगर में रविवार दोपहर एक नाली में ढाई से साढ़े तीन महीने का भ्रूण मिला है। वार्डवासियों ने भ्रूण को देखकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 112 पुलिस सेवा ने भ्रूण को नाली से

.

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशपाल बालियान और ड्यूटी डॉक्टर वैभव सिंघाई ने बताया कि पुलिस एक भ्रूण को अस्पताल लेकर आई थी। जांच में पता चला कि यह भ्रूण ढाई से साढ़े तीन महीने का है और पूरी तरह विकसित नहीं हुआ है। यह एक लड़का भ्रूण है। जांच के बाद इसे जिला अस्पताल के मॉर्चरी फ्रीजर में रखा गया है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच थाना कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गोयल ने जानकारी दी कि इस मामले में मर्ग कायम किया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है, ताकि भ्रूण को नाली में फेंकने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा सके।



Source link