रोहित ने 16 साल दिए, हम एक साल नहीं दे पाए.. डंके की चोट पर BCCI पर तंज, आधी रात पूर्व क्रिकेटर का इमोशनल अटैक

रोहित ने 16 साल दिए, हम एक साल नहीं दे पाए.. डंके की चोट पर BCCI पर तंज, आधी रात पूर्व क्रिकेटर का इमोशनल अटैक


Indian Cricket Team: 4 अक्टूबर, वो तारीख जो 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक फैंस के दिलों में चुभेगी. आज के दिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वनडे टीम के ऐलान से सभी को चौंका दिया. एमएस धोनी के बाद भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी के युग पर विराम लगा और शुभमन गिल को कप्तान चुना गया. पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बीसीसीआई पर तंज कस दिया है. आधी रात कैफ ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने गुच्छों में रोहित शर्मा की खूबियां गिना डाली. 

टेस्ट, टी20 से संन्यास

रोहित शर्मा ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 में चैंपियन बनने के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. इसके बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद रोहित चर्चा में आए और उन्होंने आईपीएल 2025 के बीच ही विराट कोहली से कुछ ही दिन पहले टेस्ट को भी अलविदा कह दिया. अब रोहित के वनडे रिटायरमेंट के भी चर्चे चरम पर हैं. कप्तानी जाने के बाद उनकी 2027 वर्ल्ड कप में भी मौजूदगी पर संशय बन चुका है. 

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोले कैफ? 

मोहम्मद कैफ ने रात लगभग 12 बजे एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘रोहित शर्मा ने हिंदुस्तान को 16 साल दिए, लेकिन हम उन्हें एक साल नहीं दे पाए. बतौर कप्तान 16 आईसीसी इवेंट्स मैच में 15 में जीत है, एक मैच हारे हैं वो 2023 का फाइनल. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आखिरी मैच था वह प्लेयर ऑफ द मैच थे और ट्रॉफी जिताई. 2024 वर्ल्ड कप में भी उनके नाम ट्रॉफी.’

रोहित ने दिखाया बड़प्पन- कैफ

उन्होंने आगे कहा, ‘रोहित ने बड़प्पन दिखाया और वर्ल्ड कप जीतकर रिटायरमेंट ले लिया क्योंकि अब नए प्लेयर को मौका दिया, खुद हट गए. कुछ दिन लाइमलाइट से बाहर रहे और फिर कुछ प्लेयर आए और उनकी कप्तानी चली गई. हिंदुस्तान में उदाहरण है कि जब तक आपका दौर है तब तक उसे आप खींचते रहो, लेकिन रोहित ने ऐसा काम नहीं किया. उन्होंने कई खिलाड़ियों को हर चीज सिखाई, लेकिन हमने उनको एक साल 2027 वर्ल्ड कप कप्तानी से उन्हें हटा दिया गया. एक साल हम उन्हें दे नहीं पाए.’

ये भी पढे़ं.. 

उन्होंने आगे कहा, ‘जिस कप्तान ने हमको 8 महीने में दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाई उनकी जगह अब शुभमन गिल लेंगे. गिल युवा हैं नए हैं अच्छे कप्तान बन सकते हैं, लेकिन हर चीज में जल्दबाजी करने की जरूरत क्या है. छप्पर फाड़कर देने की जरूरत क्या है उनका वक्त आएगा लेकिन अभी रोहित का वक्त था.’





Source link