WCWC 2025: एशिया कप 2025 में चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया में जश्न का माहौल नजर आया था. भारत ने पाकिस्तान को तीन बार रौंदा और जीत दर्ज की. तीनों मुकाबलों में हार की खुन्नस पाकिस्तान ने कंट्रोवर्सी करके निकाली. अब एशिया कप के बाद भी टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के जख्म हरे कर दिए हैं. उन्होंने महिला वर्ल्ड कप 2025 में चल रहे भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले पर बात की और ऐसा बयान दिया जिसे सुनकर पाकिस्तान तिलमिला उठेगा.
एशिया कप में सूर्या ने कही थी ये बात
सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप में पाकिस्तान की इशारों-इशारों में खिल्ली उड़ा दी थी. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि इसे आप लोग राइवलरी कहते हैं ये कोई राइवलरी नहीं है. सूर्या ने भारत और पाकिस्तान के आंकड़ों की तरफ इशारा किया था जिसमें पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से फुस्स है. ऐसा ही कुछ महिला क्रिकेट में भी है जहां वनडे में पाकिस्तान को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. भारत और पाकिस्तान के बीच महिला वनडे में 11 बार टक्कर हुई है और टीम को एक भी मैच में जीत नसीब नहीं हुई है.
क्या बोले सूर्यकुमार यादव?
सूर्या ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए कहा, ‘महिला क्रिकेट काफी फॉलो किया है. एक अलग ब्रांड का क्रिकेट आज के दौर में देखने को मिल रहा है, खासकर पिछले 1-2 साल में. पाकिस्तान के खिलाफ भी काफी अच्छा क्रिकेट खेला है. मैं फिर कहूँगा, राइवलरी तब होती है जब मुकाबला काँटे का हो. 11-0 कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है. अगर हमारी महिला टीम अच्छा क्रिकेट खेलने पर ध्यान केंद्रित करे, तो यह 12-0 हो जाएगा.’
(@CricCrazyJohns) October 5, 2025
ये भी पढ़ें.. OUT or NOT OUT… IND vs PAK मैच में बवाल, पाकिस्तानी कप्तान ने अंपायर से बहस कर रुकवाया मैच
पाकिस्तान की हालत पतली
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में टीम इंडिया 12-0 की तरफ तेजी से बढ़ रही है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 248 रन का लक्ष्य रख दिया. भारत की तरफ से सभी बल्लेबाजों ने थोड़ा-थोड़ा योगदान दिया. हरलीन देओल टॉप स्कोरर रहीं और उन्होंने 46 रन की पारी खेली. जवाब में पाकिस्तान की
टीम लड़खड़ाती नजर आई.