हरदा में सोमवार को किसानों को मिलेगा यूरिया: अलग-अलग केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शुरू होगा वितरण; 250 मीट्रिक टन उपलब्ध – Harda News

हरदा में सोमवार को किसानों को मिलेगा यूरिया:  अलग-अलग केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शुरू होगा वितरण; 250 मीट्रिक टन उपलब्ध – Harda News


हरदा जिले में किसानों को सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को यूरिया उर्वरक का वितरण किया जाएगा। कृषि उप संचालक जवाहरलाल कास्दे ने बताया कि किसानों को सुगमता से यूरिया उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न केंद्रों पर सुबह दस बजे से वितरण शुरू होगा।

.

यूरिया सेवा सहकारी समितियों में भंडारित कराया गया है। इनमें भुवनखेड़ी, गहाल, बाजनिया, गोंदागाँव कला, रवांग, मुहाल कलां, चौकड़ी, मोरगाड़ी और सोमगांव कलां शामिल हैं। प्रत्येक समिति में 22 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। पैक्स समिति के नियमित सदस्य पात्रतानुसार यूरिया खरीद सकते हैं।

विपणन संघ और अन्य गोदामों से वितरण इसके अतिरिक्त, विपणन संघ के गोदामों से भी यूरिया वितरित किया जाएगा। हरदा में 250 मीट्रिक टन, टिमरनी में 280 मीट्रिक टन और खिरकिया में 175 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। विपणन समिति हरदा और खिरकिया में 25-25 मीट्रिक टन, जबकि एम.पी. एग्रो हरदा में 90 मीट्रिक टन यूरिया जिला प्रशासन की निगरानी में वितरित किया जाएगा।

निजी विक्रेताओं के माध्यम से भी होगा वितरण

जिले के निजी विक्रेताओं से यूरिया वितरण किया जाएगा। इनमें हिन्द खाद भंडार टिमरनी (70 मीट्रिक टन), बालाजी ट्रेडर्स सोडलपुर (50 मीट्रिक टन), पाटिल कृषि सेवा केंद्र रहटगाँव (35 मीट्रिक टन), गुरुकान्हा बाबा टिमरनी (50 मीट्रिक टन), स्वर्णा एग्री क्लिनिक टिमरनी (34 मीट्रिक टन), राम ट्रेडिंग कंपनी टिमरनी (35 मीट्रिक टन), न्यू उत्तम कृषि बाजार करताना (20 मीट्रिक टन), राजपूत एग्रो एजेंसी सिराली (15 मीट्रिक टन), अग्रवाल कृषि सेवा केंद्र हंडिया (22 मीट्रिक टन) और मेकलसुता कृषि सेवा केंद्र हंडिया (20 मीट्रिक टन) शामिल हैं। यह वितरण कृषि विस्तार अधिकारी की निगरानी में होगा।

किसानों के लिए निर्देश कृषि उप संचालक ने किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार वितरण केंद्रों से अपना आधार कार्ड और ऋण पुस्तिका साथ लेकर आएं और यूरिया प्राप्त करें। उन्होंने जिला प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की।



Source link