Last Updated:
Rohit Sharma viral tweet: रोहित शर्मा का 13 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है. हिटमैन से जब वनडे की कप्तानी छीनकर शुभमन गिल को दे गई है, उसके बाद रोहित का ट्वीट सुर्खियों में है. रोहित की कप्तानी बेशक छीन ली गई हो लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया में 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुभमन गिल को भारत की वनडे टीम का नया कप्तान बनाया है. पंजाब के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने रोहित शर्मा की जगह ली. रोहित ने भारतीय कप्तान के रूप में अपनी आखिरी सीरीज में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. रोहित को भारत की वनडे कप्तानी से हटाए जाने के बाद उनका 13 साल पुराना ट्वीट वायरल हो गया. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि रोहित को बता दिया गया था. अगरकर ने ये नहीं बताया कि इसपर रोहित का क्या रिएक्शन था.
रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया.
गिल को रोहित की जगह कप्तान क्यों बनाया गया?
बीसीसीआई चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने अहमदाबाद में मीडिया से बात करते हुए गिल को भारत की वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त करने के पीछे का कारण बताया. अगरकर के अनुसार, तीन अलग-अलग प्रारूपों के लिए तीन अलग-अलग कप्तान रखना मुश्किल है और इसीलिए टेस्ट कप्तान गिल को वनडे की भी कमान सौंपी गई.