IND W vs PAK W: 12वीं हार से खुश होगा PAK.. 20 साल में पहली बार ये उपलब्धि लगी हाथ, लेकिन जीत का सूखा बरकरार

IND W vs PAK W: 12वीं हार से खुश होगा PAK.. 20 साल में पहली बार ये उपलब्धि लगी हाथ, लेकिन जीत का सूखा बरकरार


IND W vs PAK W: एशिया कप 2025 में हार की हैट्रिक के बाद अब महिला वर्ल्ड कप 2025 में भी पाकिस्तान की बेइज्जती का आगाज हो चुका है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने पाकिस्तान को 88 रन के बड़े अंतर से हराया और हेड-टू-हेड आंकड़े को 12-0 कर दिया है. लेकिन इस 12वीं करारी हार से भी पाकिस्तान कुछ हद तक संतुष्ट होगी क्योंकि भारत के खिलाफ महिला क्रिकेट में पाकिस्तान की टीम ने वो उपलब्धि हासिल की है जो पिछले 20 सालों से नहीं कर पाई.

एशिया कप में भी हार पर हार

पाकिस्तान की टीम मेंस एशिया कप 2025 पाकिस्तान की हार पर हार देखने को मिली थी. भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को 3 बार रौंदा था. अब महिला वर्ल्ड कप 2025 में भी हरमनप्रीत की टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर जख्मों पर नमक छिड़ दिया है. हालांकि, बल्लेबाजी में पाकिस्तान की टीम लड़खड़ाती नजर आई थी. 

Add Zee News as a Preferred Source


टीम इंडिया हुई ऑल आउट 

20 साल के इतिहास में महिला वनडे क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच 11 बार टक्कर हुई. भारतीय महिला टीम इतिहास में एक भी बार ऑल आउट नहीं हुई है. पहली बार पाकिस्तान को ये उपलब्धि भारत के खिलाफ हासिल हुई. पाकिस्तान की तरफ से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट झटके. वहीं, डायना बैग ने 4 विकेट अपने नाम किए. रमीम शमीम और नशरा संधु ने भी 1-1 विकेट हासिल किया. 

ये भी पढे़ं.. IND W vs PAK W: जख्मों के ताबूत पर एक और कील.. पाकिस्तान की महीनेभर में चौथी हार, बूंदभर पानी में डूब मरेगा पड़ोसी मुल्क

भारत ने दिया था 248 रन का लक्ष्य

पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था. भारत की तरफ से हरलीन देओल की 46 रन की पारी और छोटी-मोटी पारियों के दम पर टीम इंडिया ने बोर्ड पर 247 रन टांग दिए थे. जवाब में भारतीय गेंदबाजी और तेज तर्रार फील्डिंग के सामने पाकिस्तान की टीम फुस्स हो गई. 159 के स्कोर पर ही पाकिस्तान की पूरी टीम सिमट गई.

 



Source link