Last Updated:
Who is Kranti Gaud: क्रांति गौड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैच में शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने इस मैच में 3 विकेट लिए. जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मध्यप्रदेश के एक छोटे से गांव से आने वाली क्रांति ने बड़े मैच में शानदार गेंदबाजी की. क्रांति के गांव में लोग एलईडी पर एक साथ मैच को देख रहे थे. क्रांति पुलिस कांस्टेबल की बेटी हैं.
नई दिल्ली. क्रांति गौड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. 22 साल की क्रांति विश्व कप जैसे बड़े मंच पर पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर 3 विकेट चटकाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. क्रांति के लिए यहां तक का सफर तय करना आसान नहीं रहा है. मध्यप्रदेश के एक छोटे से गांव से आने वाली क्रांति पहली बार वर्ल्ड कप में खेल रही हैं. दाएं हाथ की इस तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में दबाव के क्षण में संयमित गेंदबाजी की. उन्होंने अपने 10 ओवर में 18 गेंदें डॉट फेंकी. 20 रन देकर 3 विकेट लेने वाली क्रांति इस समय चर्चा में हैं.
क्रांति गौड़ पुलिस कांस्टेबल की बेटी हैं.
6 भाई बहन हैं क्रांति गौड़
दाएं हाथ की मध्यम गति की गेंदबाज क्रांति गौड़ मध्य प्रदेश के छतरपुर के पास घुवारा नाम के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं. उनका गांव अपने मंदिरों के लिए प्रसिद्ध खजुराहो से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है. वह छह भाई-बहनों में से एक हैं, और उनके पिता एक सेवानिवृत्त पुलिस कांस्टेबल हैं, जिन्हें कुछ साल पहले ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया था.
2017 से ट्रेनिंग दे रहे बिल्थारे
क्रांति गौड़ के बचपन के कोच राजीव बिल्थारे ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं 2017 से उसे ट्रेनिंग दे रहा हूं. उसके पिता उसे मेरे पास लाए थे और कहा था कि वह गांव की लड़कियों के साथ क्रिकेट खेलती है. क्या आप उसे कोचिंग दे सकते हैं?’ एक अभ्यास मैच में उसे गेंदबाजी करते देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ और उसे छतरपुर आकर मेरी अकादमी में शामिल होने के लिए कहा.’ राजीव छतरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव हैं.
कोच ने यूं की मदद
कोच ने कहा था कि इसके कुछ दिन बाद क्रांति ने मुझे बताया कि वह छतरपुर में नहीं रह पाएगी क्योंकि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. मैंने उसकी कोचिंग की फीस माफ कर दी, उसे जूते, एक बैट, सब कुछ दिया और उसे कुछ दिन अपने घर पर रहने को कहा. बाद में, वह अपनी दोस्त और साथ में ट्रेनिंग करने वाली सुषमा के घर रहने लगी.’
डब्ल्यूपीएल ने बदल दी जिंदगी
डब्ल्यूपीएल कई भारतीय महिला क्रिकेटरों की तरह क्रांति गौड़ की जिंदगी बदल दी है. कुछ सालों तक,वह मुंबई इंडियंस के लिए नेट बॉलर थीं. इससे पहले कि यूपी वारियर्स ने उन्हें पिछले साल डब्ल्यूपीएल नीलामी में उनके बेस प्राइस 10 लाख में खरीदा. यूपी वारियर्स के सीओओ क्षेमल वैनगांकर ने तब इंटरव्यू में बताया था कि जब हमने नीलामी में क्रांति गौड़ को खरीदा, तब उन्होंने एक भी सीनियर महिला टी20 मैच नहीं खेला था. लेकिन ट्रायल्स के दौरान, हमारे स्काउट्स को लगा कि उनमें कुछ खास है.’
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें