क्रिकेट इतिहास का अनोखा कीर्तिमान, इस दिग्गज ने ODI क्रिकेट में जड़े हैं 8 बार 150+ रन , आसपास भी नहीं कोई

क्रिकेट इतिहास का अनोखा कीर्तिमान, इस दिग्गज ने ODI क्रिकेट में जड़े हैं 8 बार 150+ रन , आसपास भी नहीं कोई


वनडे क्रिकेट इतिहास में एक से एक बड़े सूरमा हुए हैं. रिकॉर्ड धारियों ने बड़े-बड़े चौंकाने वाले कारनामा कर वनडे क्रिकेट में एक से एक रिकॉर्ड स्थापित किए हैं . वनडे क्रिकेट में शतक बनाना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है. व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारत को सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम मिले हैं. इन खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट को वनडे फॉर्मेट में अलग ही बुलंदियों तक पहुंचाया. इनमें से एक खिलाड़ी ऐसा भी रहा है, जिसने दोहरे शतक जड़ने की झड़ी लगा दी और ना सिर्फ डबल हंड्रेड बल्कि इस दिग्गज ने  वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 150 प्लस रन बनाने का ऐतिहासिक कारनामा भी किया है. 

रोहित गुरुनाथ शर्मा 
यह कारनामा भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित गुरुनाथ शर्मा ने किया है. साल 2007 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट की शुरुआत की, लेकिन नाम और पहचान 6 सालों बाद मिली. बात है साल 2013 की जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी में शिखर धवन के साथ ओपनिंग की. यहां से रोहित ने वनडे क्रिकेट खेलने का मायना पूरी तरह से बदल कर रख दिया. उन्होंने साल 2013 में जमकर रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उनके करियर का पहला दोहरा शतक आया. उन्होंने यहां से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने वनडे करियर में 8 बार 150 प्लस रन बनाने का कारनामा कर दिया. 

लिस्ट में भारत के 3 खिलाड़ी 
रोहित शर्मा ने ये ऐतिहासिक कारनामा 8 बार किया है. उनके अलावा इस फेहरिस्त में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम आता है.  वॉर्नर ने ये रिकॉर्ड 7 बार कायम किया है. इसके बाद भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का नाम आता है, उन्होंने अपने वनडे करियर में 5 बार 150 रन बनाए हैं. फिर वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम है. गेल ने ये कारनामा 5 बार किया है. लिस्ट में पांचवां और आखिरी नाम भारत के रन मशीन विराट कोहली का है. कोहली ने ये रिकॉर्ड 5 बार कायम किया है. 

Add Zee News as a Preferred Source


रोहित का वनडे करियर 
साल 2007 में आयरलैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की. उन्होंने अपने करियर में खेले 273 मैचों की 265 पारियों में 48.90 की औसत से 11168 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 32 शतक और 58 अर्धशतक जमाए. रोहित ने अपने वनडे करियर के दौरान 3 दोहरे शतक जड़े. ऐसा करने वाले रोहित दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. उनका उच्चतम स्कोर 264 रनों का रहा है, जो कि श्रीलंका के खिलाफ आया. 

ये भी पढ़ें: सचिन और विराट नहीं, टेस्ट का सबसे बड़ा हीरो है ये स्टार, गुच्छों में झटके हैं विकेट



Source link