सिवनी में बम्होडी ग्राम के पास देर रात तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पत्थर से टकराकर फिसल गई। इस हादसे में बाइक सवार इमरान खान (38) घायल हो गया। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
.
इमरान खान बरघाट से सिवनी की ओर जा रहे थे। बम्होडी ग्राम के समीप पहुंचने पर उनकी बाइक पत्थर से टकरा गई और नियंत्रण खोकर फिसल गई। हादसे में उनके सिर, हाथ, पैर सहित अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। डूंडा सिवनी थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि बाइक फिसलने से हादसे की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा कैसे हुआ। पुलिस लगातार लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील कर रही है, ताकि ऐसे हादसों को रोके जा सके।