दीवाली से पहले नहीं मिल रहा चिपचिपी और काली दीवार साफ करने का मौका… तो बस ये चार सिंपल फार्मूला अपनाकर बनाएं नया जैसा

दीवाली से पहले नहीं मिल रहा चिपचिपी और काली दीवार साफ करने का मौका… तो बस ये चार सिंपल फार्मूला अपनाकर बनाएं नया जैसा


Last Updated:

4 Ways To Remove Sticky Tack Stains From Walls: दिवाली से पहले कुछ लोग हर साल अपने घरों में सफाई का काम करते हैं और पुताई भी करते हैं, लेकिन कुछ लोग हर साल पुताई नहीं कर सकते हैं. ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना कर काली और चिकनी दीवारों को नया जैसा चमका सकते हैं. आइए जान लेते हैं उपाय.

ख़बरें फटाफट

4 Ways To Remove Sticky Tack Stains From Walls: दीपावली के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में सभी के यहां सफाई का काम भी शुरू हो गया होगा. अब समस्या आ रही होगी, क्योंकि सफाई का काम कठिन और मेहनत वाला होता है. खास तौर से वह जगह जहां पर तेल का इस्तेमाल होता है. यानी की किचन और मंदिर…दरअसल, किचन और मंदिर में गैस के जलने और तेल के छींटे लगने से दीवारों पर काला और चिकटा पन आ जाता है. ऐसे में अगर आपके घर की भी हालत ऐसी हो गई है, तो हम आपको ऐसे कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिससे ये समस्या चुटकियों में हल हो सकती है.

हर साल नहीं हो पाती पुताई
कुछ लोग हर साल अपने घरों में सफाई का काम करते हैं, लेकिन कुछ लोग हर साल इस तरह पुताई नहीं कर सकते हैं. ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना कर काली और चिकनी दीवारों को नए जैसे चमका सकते हैं. ये हैं बेहतरीन उपाय…

डिटर्जेंट का इस्तेमाल
किचन और मंदिर में काली और चिकनी दीवारों को साफ करने के लिए आप डिटर्जेंट का घोल बना लें. इसमें एक मग पानी में एक स्कूप डिटर्जेंट पाउडर डाल कर मिक्स कर लें. इस घोल में एक गिला कपड़ा लें और इससे दीवार को साफ कर सकते हैं. आखिर में साफ और सूखे कपड़े से दीवार को अच्छे से पोंछ लें. आप देखेंगे दीवार नई जैसी दिखने लगेगी.

जेल टूथपेस्ट भी ऑप्शन
काली और चिपचिपी दीवारों को साफ करने के लिए आप जेल टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. साफ कपड़े पर टूथपेस्ट लेकर हल्के हाथ से रगड़ लें और इसे गीले कपड़े से दीवार को पोंछे. आपकी आंखों के सामने दीवारें साफ हो जाएंगी.

विनेगर का इस्तेमाल
अगर आप अपनी दीवार को नई जैसी चमकाना चाहते हैं, तो आप विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, इसके लिए आप एक कप पानी में दो चम्मच विनेगर डाल दें. इसके बाद घोल में कपड़ा डुबोकर दीवारों को पोछकर साफ करें. इसके बाद साफ कपड़े से फिर से दीवार पोंछ लें, दीवार नई जैसी दिखने लगेगी.

रबिंग अल्कोहल
मार्केट में रबिंग एल्कोहल मिलने लगा है. इसमें आपको एक स्पंज लेना है और थोड़ा सा रबिंग अल्कोहल लेना है. फिर दीवारों की सफाई करें. आप देखेंगे की दीवारों से काले निशान गायब हो रहे हैं.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

दीवाली से पहले नहीं मिल रहा चिपचिपी और काली दीवार साफ करने का मौका… तो



Source link