बागली उपजेल में बंदी की मौत: परिजनों ने जेल पर लगाया लापरवाही का आरोप; प्रदर्शन किया, जांच की मांग – Dewas News

बागली उपजेल में बंदी की मौत:  परिजनों ने जेल पर लगाया लापरवाही का आरोप; प्रदर्शन किया, जांच की मांग – Dewas News



देवास जिले के बागली उपजेल में वन अपराध के एक विचाराधीन बंदी की रविवार रात मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाटपीपल्या में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। कैदी की पहचान रामप्रसाद पिता कैलाश (30) निवासी हाटपीपल्या के रूप में ह

.

जानकारी के अनुसार, रामप्रसाद ने रविवार दोपहर में पेट में जलन और गैस की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि, रात में उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उसे दोबारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे सीने में दर्द की शिकायत भी हुई थी।

परिजनों का आरोप है कि जेल विभाग द्वारा रामप्रसाद को समय पर उचित उपचार नहीं दिया गया, जिसके कारण उसकी मौत हुई। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

सोमवार को हुई शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। साथ ही हार्ट प्रिजर्व किया गया है, जिसे परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। बागली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी सृष्टि भार्गव ने बताया कि परिजनों ने छोटा प्रदर्शन किया था और उन्हें समझाइश दी गई है। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और जांच की जाएगी।



Source link