रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर के 8263 परिवारों को मिलेगी बिजली: केंद्र सरकार ने ₹39.79 करोड़ रुपए मंजूर किए – alirajpur News

रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर के 8263 परिवारों को मिलेगी बिजली:  केंद्र सरकार ने ₹39.79 करोड़ रुपए मंजूर किए – alirajpur News


रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र के 8263 विद्युत विहीन परिवारों के घरों को रोशन करने के लिए केंद्र सरकार से ₹39.79 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी है। यह काम केंद्र सरकार की महत्त्वा

.

लोकसभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने अपने गांवों में बिजली नहीं होने की समस्या रखी थीं। उस समय उन्हें आश्वासन दिया गया था। सांसद अनिता चौहान ने बताया कि उन्होंने यह लिस्ट 30 जनवरी को केंद्रीय बिजली मंत्री को भेजी थी। केंद्रीय विभाग ने सर्वे कराया और जांच के बाद यह राशि मंजूर की गई है। टेंडर जारी हो चुके हैं और विद्युतीकरण का काम शुरू हो गया है।

किस जिले में कितने परिवारों को होगा फायदा

  • रतलाम जिला- 2263 परिवार
  • झाबुआ जिला- 2590 परिवार
  • आलीराजपुर जिला- 3410 परिवार

आलीराजपुर जिले में

1551 परिवार आलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र के (राशि ₹6 करोड़)

1859 परिवार जोबट विधानसभा क्षेत्र के (राशि ₹8 करोड़)



Source link