रीवा के समान ओवरब्रिज में सोमवार रात हादसा: तीन बाइक और एक बोलेरो टकराई, 5 घायलों की हालत गंभीर – Rewa News

रीवा के समान ओवरब्रिज में सोमवार रात हादसा:  तीन बाइक और एक बोलेरो टकराई, 5 घायलों की हालत गंभीर – Rewa News



रीवा के समान थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज में सोमवार रात भीषण एक्सीडेंट हो गया। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बोलेरो चालक की लापरवाही से हुआ। जिसने तेज रफ्तार वाहन बाइकों में ठोक दिया। इस दौरान मौके से भागने लगा। जिसे लोगों ने तब तक पड़े रखा। जब तक पुलिस नहीं आ गई। इस दौरान बीच में आरोपी बोलेरो चालक ने भागने की कोशिश की तो लोगों ने उसे पकड़कर पीट दिया।

5 लोग घायल, हालत गंभीर बताया गया कि घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। हैरानी की बात है कि एक साथ तीन बाइक और एक बोलेरो वाहन सिलसिलेवार तरीके से टकरा गए। जिसमें लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक अभी घायलों की पहचान की जानी है। किसकी लापरवाही से हादसा हुआ है। यह भी पता लगाया जाएगा। प्रारंभिक तौर पर पहले घायलों की जांच बचाने को प्राथमिकता दी जा रही है।

घायलों के परिजनों की दी सूचना एसआई तीरथ सिंह ने बताया कि हादसा रात तकरीबन 8 बजकर 15 मिनट पर समान थाना के ऊपर मौजूद समान ओवरब्रिज में हुआ। जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ ने हो गई और देखते ही देखते हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस गाड़ी नंबर और घायलों के मोबाइल से घायलों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे रही है।समान थाना प्रभारी ने बताया कि पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में इलाज दिलवाने पर प्राथमिकता दिखाई गई है। पूरे घटनाक्रम की जांच भी की जाएगी।



Source link